मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले के बियावरा निवासी 20 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर बिट्टू तबाही के नाम से जाना जाता है, से भोपाल स्थित अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की। बिट्टू ने अकेले दम पर अजनार नदी को कचरे से मुक्त करने का बीड़ा उठाया था, जिसके बाद वे इंटरनेट पर छा गए।
सीएम ने की हौसला अफजाई मुख्यमंत्री यादव ने बिट्टू के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, बदलाव के लिए भीड़ की नहीं, बल्कि एक नेक पहल की जरूरत होती है। सुरेंद्र ने अपने संकल्प से यह साबित कर दिया है। सीएम ने कहा कि बिट्टू की यह मुहिम जल गंगा संवर्धन अभियान को नई ऊर्जा देती है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि पूरा मध्य प्रदेश सुरेंद्र पर गर्व करता है।
अकेले ही शुरू की मुहिम सुरेंद्र सिंह चौधरी ने इस साल जनवरी के महीने में अजनार नदी को गंदगी से मुक्त करने का काम शुरू किया था। वे इंस्टाग्राम हैंडल @bittu_tabahi के जरिए अपने सफाई अभियान के वीडियो शेयर करते रहे हैं। इन वीडियो में उन्हें नदी से प्लास्टिक, काई और जमा हुआ मलबा निकालते देखा जा सकता है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।
दुनिया भर में चर्चा, मिला जॉब ऑफर बिट्टू की इस मेहनत का लोहा केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी माना जा रहा है। द ओशन क्लीनअप (The Ocean Cleanup) के संस्थापक और सीईओ बोयान स्लाट ने सोशल मीडिया पर सुरेंद्र के प्रयासों को देखा। उनसे अत्यधिक प्रभावित होकर स्लाट ने खुलेआम बिट्टू को अपनी संस्था के साथ काम करने का ऑफर दिया है।
यह कहानी साबित करती है कि अगर इरादे नेक हों, तो एक व्यक्ति भी पर्यावरण में बड़ा बदलाव लाने का माद्दा रखता है। सुरेंद्र का यह जुनून अब प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
*भोपाल निवास पर ब्यावरा के बेटे सुरेंद्र सिंह चौधरी ‘बिट्टू तबाही’ से आत्मीय भेंट की।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 5, 2026
बिट्टू ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से सिर्फ अजनार नदी की सफाई ही नहीं की, बल्कि अपने प्रयासों से समाज को यह संदेश भी दिया है कि बदलाव के लिए बड़ी भीड़ नहीं, एक सच्ची पहल ही काफी है।
आपकी… pic.twitter.com/hQVbdVYMMf
रातभर अफवाह, सुबह एक्शन: सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर क्यों चला बुलडोजर?
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बुलडोजर एक्शन: अवैध मस्जिद हुई ध्वस्त
बड़ा झटका! जसप्रीत बुमराह का अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होना तय? जानें कौन लेगा यॉर्कर किंग की जगह
नेपाल बाढ़: त्रिशूली से भारतीय परिवार का रेस्क्यू, अभी भी 275 भारतीयों की तलाश जारी
टैरिफ वॉर पर बेल्जियम PM का तीखा प्रहार, बिना नाम लिए ट्रंप की नीतियों को बताया अराजक
नेपाल बाढ़ त्रासदी: मौत का आंकड़ा 1300 के पार, 275 भारतीयों की तलाश जारी
सुरेश रैना ने खोला रिटायरमेंट का राज, धोनी के उस सवाल ने सबको कर दिया हैरान
मोहनलाल का नया मिशन: ऑपरेशन गंगा का दमदार एलान, अर्जुन रामपाल और भाग्यश्री बोर्से संग दिखेगा एक्शन
संयुक्त राष्ट्र का बड़ा फैसला: अब बदल जाएगा दुनिया का मानचित्र, भारत ने क्यों दिया समर्थन?
केरलम में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर लॉरी से टकराई छात्रों की कार, 8 की दर्दनाक मौत