एमएस धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। मैदान के अंदर और बाहर दोनों की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में रैना ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
धोनी के रिटायरमेंट के कुछ मिनट बाद ही लिया फैसला 15 अगस्त 2020 को शाम 7:29 बजे जब एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, तो पूरा देश भावुक हो गया था। इसके कुछ ही मिनटों बाद सुरेश रैना ने भी अपने संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में जब रैना से इस फैसले के पीछे की वजह पूछी गई, तो उन्होंने धोनी के रिएक्शन का जिक्र किया।
ये क्या किया तूने? रैना ने बताया कि उस वक्त उनकी उम्र 32-33 साल थी। उन्होंने कहा, जब धोनी ने संन्यास लिया, तो मैंने सोचा कि अब बस हो गया। मैंने भी तुरंत फैसला ले लिया। जब मैंने धोनी को बताया, तो वह हैरान रह गए और मुझसे सिर्फ इतना कहा- ये क्या किया तूने?
धोनी ने खुद की जगह रैना को दी प्राथमिकता पॉडकास्ट के दौरान रैना ने अपने और धोनी के अटूट रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने बताया कि धोनी ने उनके करियर को संवारने के लिए अपनी बैटिंग पोजिशन तक से समझौता किया था। रैना के अनुसार, माही भाई ने मुझसे कहा था कि युवराज सिंह ऊपर खेलेंगे और सुरेश तुम इस नंबर पर बैटिंग करोगे, जबकि मैं (धोनी) यहां बैठा हूं।
टीम इंडिया के लिए बलिदान का जज्बा रैना ने भावुक होते हुए कहा, मैं हमेशा एमएस धोनी और टीम के लिए खेलता था। धोनी ने मुझे वह अवसर दिया जहां मैं अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकूं। उन्होंने हमेशा मेरे खेल को प्राथमिकता दी। रैना का यह बयान साफ करता है कि धोनी के प्रति उनका सम्मान केवल एक साथी खिलाड़ी वाला नहीं, बल्कि उससे कहीं गहरा और व्यक्तिगत है।
🚨 Suresh Raina: I used to play for MS Dhoni first, and then for the India. 🚨
— Mahi Patel (@Mahi_Patel_07) September 5, 2026
Akash Chopra: Why did you do that? What did MS Dhoni do for you?
Suresh Raina: I played for MS Dhoni and the team. Dhoni sacrificed his own position to give me the opportunity to play where I could… pic.twitter.com/tZnqLPSUp7
250 करोड़ प्रति किमी वाली टनल बनी तालाब, फंसे कांग्रेस सांसद ने सरकार पर निकाली भड़ास
नेपाल में कुदरत का कहर: दार्चुला में भूस्खलन से नदी का बहाव रुका, बाढ़ का बढ़ा खतरा
केरल में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर मौत
पीएम मोदी के लिए मीठा तोहफा हुआ चकनाचूर, बेल्जियम के पीएम ने दिलचस्प अंदाज में सुनाया किस्सा
कोर्ट के बजाय जज के घर पेशी: स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी पर वकील ने खड़े किए सवाल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल मंजीत सिंह बेदी पंजाब से गिरफ्तार, 1.42 करोड़ का था इनाम
स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा: बुलंदशहर से हिरासत में, POCSO एक्ट के तहत नया केस दर्ज
जब पीएम मोदी ने शिक्षिका से मांगा पब्लिक स्पीकिंग का गुरुमंत्र, मिला ये जवाब
सिंध की तरफ देखा तो अंजाम बुरा होगा : मुराद अली शाह ने आर्मी चीफ और सरकार को दी दो टूक चेतावनी
फ्री मोबाइल रिचार्ज का झांसा: क्या PM मोदी सच में दे रहे 3 महीने का रिचार्ज? जानें वायरल दावे की सच्चाई