सहारनपुर: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बुलडोजर की गूंज सुनाई दे रही है। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी एक मस्जिद को ढहाने के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस कार्रवाई ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एक नए राजनीतिक नैरेटिव की नींव रख दी है।
शनिवार तड़के करीब 4 बजे प्रशासन ने भारी सुरक्षा बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती के बीच कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद को जमींदोज कर दिया। प्रशासन का दावा है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से कानूनी है। सिटी मजिस्ट्रेट और जिला अदालत ने इस ढांचे को सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण माना था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कैराना से सपा सांसद इकरा हसन सहारनपुर जाने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर सामाजिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया और कहा कि सरकार की असल जिम्मेदारी सौहार्द बनाए रखना है।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 1911 के दस्तावेजों का हवाला देते हुए सवाल किया कि जो मस्जिद दशकों से अस्तित्व में थी, उसे कैसे अवैध माना जा सकता है? ओवैसी ने इसे मुसलमानों के धार्मिक अधिकारों पर प्रहार बताया है। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इस जल्दबाजी में की गई कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सहारनपुर का यह घटनाक्रम 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं, वहां यह मुद्दा धार्मिक अस्मिता से जुड़ गया है। भाजपा इसे कानून का राज बताकर अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश में है, तो विपक्षी दल इसे अल्पसंख्यकों के खिलाफ साजिश के रूप में पेश कर रहे हैं।
इकरा हसन की घेराबंदी और ओवैसी के आक्रामक तेवर यह संकेत देते हैं कि आने वाले दिनों में मुस्लिम वोटों को लेकर सपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम के बीच खींचतान बढ़ेगी। फिलहाल, सहारनपुर में तनाव के बीच प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। देखना होगा कि यह मुद्दा विपक्ष को सरकार के खिलाफ कितना बड़ा जन-आंदोलन खड़ा करने का मौका देता है।
*#WATCH | Hyderabad, Telangana | On the demolition of illegal mosque in DM office complex (Saharanpur) after court upheld the order, AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, ... How could you demolish a mosque that has been active since 1911, a place where prayers have been offered… https://t.co/ZSBsUROOLg pic.twitter.com/OE4CHIdh3b
— ANI (@ANI) September 5, 2026
नेपाल के दार्चुला में फिर कुदरत का कहर: दरिया में समाया पहाड़, तबाही के साये में बसे लोग
स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी: निशू आजाद ने राहुल गांधी और चंद्रशेखर आजाद को दिया स्पेशल थैंक्स
आज कहीं न कहीं... : जंतर-मंतर पर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के खिलाफ समर्थकों का उग्र प्रदर्शन
चीन में कुदरत का कहर: टाइफून सॉडेल ने ढहाए मकान, 83 हजार लोगों का पलायन
UN का नया विश्व मानचित्र: अफ्रीका दिखेगा अपनी असली भव्यता में, अमेरिका क्यों है नाराज?
नदी साफ की तो मिली दुनिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: बिट्टू तबाही को मिला ग्लोबल CEO का जॉब ऑफर
IND vs PAK: आज के महामुकाबले में हरमनप्रीत की टीम के लिए ये 5 पाकिस्तानी खिलाड़ी बन सकती हैं सिरदर्द
सात्विक-चिराग का फिर जलवा! डेनमार्क की स्टार जोड़ी को हराकर चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में
रामायण के मेकर्स से जन्माष्टमी पर हो गई बड़ी चूक! रावण के पोस्टर को लेकर भड़के फैंस
केरल के त्रिशूर में काल बनकर बरसी सड़क दुर्घटना: खड़ी लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की दर्दनाक मौत