WWE का बड़ा एक्शन: रातों-रात 10 रेसलर्स को दिखाया बाहर का रास्ता, मचा हड़कंप
News Image

WWE में एक बार फिर छंटनी का दौर शुरू हो गया है। कंपनी ने डेवलपमेंट ब्रांड्स से 10 बड़े रेसलर्स को अचानक रिलीज कर दिया है। इस फैसले से रेसलिंग जगत में खलबली मच गई है।

कौन-कौन से स्टार्स हुए बाहर? कंपनी द्वारा जारी की गई लिस्ट में NXT और Evolve के कई उभरते हुए नाम शामिल हैं। जिन रेसलर्स को रिलीज किया गया है, उनमें वेंडी चू, एड्रियाना रिजो, जेना स्टर्लिंग, आन्या रून, ब्रेक्सटन कोल, जैस्पर ट्रॉय, पीजे वासा, गैरी विल्सन, एलेन एकेशन और मार्कस ब्राउन शामिल हैं।

राहत की बात: अभी मेन रोस्टर सुरक्षित फिलहाल फैंस और रेसलर्स के लिए एक राहत की खबर यह है कि ये सभी रिलीज डेवलपमेंट ब्रांड तक ही सीमित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मेन रोस्टर से अभी तक किसी भी सुपरस्टार को बाहर नहीं निकाला गया है। हालांकि, बैकस्टेज माहौल अभी तनावपूर्ण बना हुआ है।

ट्रिपल एच के एरा में बढ़ी छंटनी 2020 के बाद से WWE में रेसलर्स को रिलीज करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। TKO के साथ डील के बाद हर साल रेसलमेनिया के बाद ऐसे बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। देखा जाए तो ट्रिपल एच के कार्यकाल में रिलीज किए गए रेसलर्स की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

रेसलमेनिया 42 के बाद भी हुआ था बड़ा बवाल इसी साल अप्रैल में रेसलमेनिया 42 के बाद कंपनी ने 14 रेसलर्स को एक साथ बाहर किया था, जिसने सभी को चौंका दिया था। उस लिस्ट में कायरी सेन और अपोलो क्रूज जैसे नाम शामिल थे, जिनका बाहर होना फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया था।

कॉन्ट्रैक्ट और बढ़ता रोस्टर सिर्फ कंपनी ही नहीं, बल्कि कई अनुभवी रेसलर्स खुद भी अब आगे बढ़ने का फैसला ले रहे हैं। न्यू डे के कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स जैसे सितारों ने कांट्रेक्ट रिन्यू नहीं किया और वे AEW का रुख कर चुके हैं। माना जा रहा है कि कंपनी का बड़ा रोस्टर और कॉन्ट्रैक्ट की कम राशि इसके मुख्य कारण हैं। देखना होगा कि आने वाले दिनों में WWE और कितने बड़े फैसले लेती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

छत पर महिंद्रा स्कॉर्पियो! चोरी से बचाने के लिए मालिक ने निकाला गजब का जुगाड़

Story 1

पुरुषों के साथ प्रैक्टिस भी फेल: पाकिस्तान महिला टीम की भारत के सामने शर्मनाक सरेंडर, 55 पर ढेर

Story 1

SRCC के 100 साल: पीएम मोदी ने कहा- यहां के एलुमनाई हैं ओरिजिनल गेम-चेंजर

Story 1

जब पीएम मोदी ने शिक्षिका से मांगा पब्लिक स्पीकिंग का गुरुमंत्र, मिला ये जवाब

Story 1

मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे सिखाएं : शिक्षकों के बीच पीएम मोदी का खास अंदाज

Story 1

निशु आजाद मामला: मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Story 1

भारत में मानसून का नया और खतरनाक चेहरा: अब टू मच वेदर की मार झेल रहा देश

Story 1

कौन है बिट्टू तबाही ? जिसने अकेले फावड़ा उठाकर बदल दी अजनार नदी की सूरत

Story 1

हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कीर्तिमान: टी20 में 150 मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं

Story 1

गार्डन में रिपोर्टिंग करते दिखे हिटमैन : रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू वीडियो हुआ वायरल