शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित शिक्षकों के साथ एक अनौपचारिक संवाद किया। इस दौरान पीएम का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जहां वे देश के सर्वोच्च पद पर होने के बावजूद एक विद्यार्थी के रूप में नजर आए।
मुझे एक बेहतर वक्ता कैसे बनना है? संवाद के दौरान पीएम मोदी ने एक शिक्षिका से सलाह मांगी कि एक कुशल वक्ता बनने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए। उन्होंने विनम्रता से पूछा, अगर मैं आपका विद्यार्थी होता, तो आप मुझे एक बेहतर वक्ता बनने के लिए क्या सुझाव देतीं? शिक्षिका ने जवाब में आत्मविश्वास को सबसे महत्वपूर्ण बताया और कहा कि निरंतर अभ्यास से ही यह कला निखरती है।
ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता पर साझा कीं यादें वाराणसी के सांसद के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए पीएम ने बताया कि कैसे उन्होंने वहां ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया था। उन्होंने खुशी जताई कि आज महिलाएं खुलकर जांच के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने एक ही दिन में सबसे अधिक स्क्रीनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने का जिक्र करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया।
डिजिटल लत और बच्चों का बचपन आज की पीढ़ी में स्क्रीन टाइम (मोबाइल/गेमिंग) की लत पर पीएम ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को वीडियो गेम की जगह मैदानी खेलों की ओर प्रोत्साहित करना जरूरी है। पीएम ने जोर दिया कि शिक्षा को केवल किताबों और सिलेबस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना चाहिए।
बच्चों का बचपन मरने न दें प्रधानमंत्री ने शिक्षकों को सलाह दी कि वे बच्चों की जिंदगी का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वह बच्चे के भीतर के बचपन को जीवित रखे। यह संवाद न केवल शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि एक विद्यार्थी और शिक्षक के बीच के उस खूबसूरत रिश्ते को भी बयां कर गया, जो भारत की संस्कृति की पहचान है।
*#TeachersDay is about appreciating the strong contribution of teachers to our society. It is also a day to pay homage to Dr. S. Radhakrishnan.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2026
Here is what happened when the National Teachers Awards winners were invited to 7, LKM yesterday…. pic.twitter.com/LtXTvHiQoQ
नेपाल के दार्चुला में भारी भूस्खलन: चमेलिया नदी में मलबे के ढेर से बढ़ी बाढ़ की आशंका
रातभर अफवाह, सुबह एक्शन: सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर क्यों चला बुलडोजर?
पहले पढ़ाई करें, फिर बोलें : स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर मैथिली ठाकुर ने साधा निशाना
सहारनपुर में मस्जिद विध्वंस पर मचा घमासान: सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट, इलाके में भारी फोर्स तैनात
द्वारका इस्कॉन मंदिर में गूंजे कथक के बोल: डॉ. यास्मीन सिंह की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल
केरल का दर्दनाक हादसा: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के 8 छात्रों की मौत
रील के चक्कर में मौत से टक्कर: चलती ट्रेन से बाहर लटककर स्टंट करना पड़ा भारी, देखें खौफनाक वीडियो
शादी होगी तो उसी से : प्रेमी के इनकार पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका, घंटों चला हंगामा
अब टाइपिंग को कहें अलविदा: Gmail, Docs और Keep में आया दमदार Gemini Voice फीचर
IND vs PAK: आज के महामुकाबले में हरमनप्रीत की टीम के लिए ये 5 पाकिस्तानी खिलाड़ी बन सकती हैं सिरदर्द