गूगल ने अपने वर्कस्पेस (Workspace) को और अधिक स्मार्ट बनाते हुए Gmail, Docs और Keep में नए Gemini Audio फीचर्स लॉन्च कर दिए हैं। अब यूजर्स को लंबे-लंबे ईमेल टाइप करने या डॉक्यूमेंट्स लिखने के लिए कीबोर्ड पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आप अपनी आवाज के जरिए ही इन ऐप्स से बातचीत कर सकते हैं।
Gmail Live: बोलकर ढूंढें ईमेल का जवाब अक्सर लंबे ईमेल थ्रेड्स में जरूरी जानकारी खोजना सिरदर्द बन जाता है। Gmail Live इस समस्या का समाधान है। आप बोलकर पूछ सकते हैं, मेरी फ्लाइट का गेट नंबर क्या है? या पिछले 24 घंटों में किन कंपनियों से PR ईमेल आए हैं? । Gemini आपके इनबॉक्स को स्कैन करेगा और सटीक जानकारी तुरंत आपको बता देगा।
Docs Live: आपका अपना वॉइस असिस्टेंट अगर आप खाली पन्ने को देखकर यह नहीं समझ पा रहे कि शुरुआत कहाँ से करें, तो Docs Live आपकी मदद करेगा। आप बस अपने विचार बोलकर AI को सुनाएं, और वह उसे समझकर एक व्यवस्थित ड्राफ्ट तैयार कर देगा। यह फीचर आपकी अनुमति से Gmail, Drive और वेब से जरूरी जानकारी लेकर एक प्रोफेशनल डॉक्यूमेंट तैयार करने में सक्षम है।
Keep Live: विचारों को सहेजने का नया तरीका Google Keep में Keep Live फीचर आपके बिखरे हुए विचारों को संवारने का काम करता है। आप चलते-फिरते अपने नोट्स बोलकर रिकॉर्ड कर सकते हैं, और Gemini उन्हें व्यवस्थित नोट्स या टू-डू लिस्ट में बदल देगा। इससे छोटी-मोटी जानकारियों को टाइप करने का झंझट खत्म हो जाता है।
किसे मिलेगा यह अपडेट? इन फीचर्स का रोलआउट शुरू हो चुका है। फिलहाल इनकी उपलब्धता सब्सक्रिप्शन प्लान के आधार पर तय की गई है:
गूगल का यह कदम साबित करता है कि वह वर्कस्पेस को केवल एक टेक्स्ट असिस्टेंट से हटाकर एक पूर्ण वॉइस-बेस्ड वर्क असिस्टेंट में बदलना चाहता है। उन लोगों के लिए यह गेम-चेंजर साबित होगा जो चलते-फिरते काम करना पसंद करते हैं या टाइपिंग में समय बचाना चाहते हैं।
We’re bringing new voice capabilities to @GoogleWorkspace to help you tackle daily tasks. These are now rolling out across @Gmail, @GoogleDocs, and Keep to help you search your inbox, organize your thoughts, or brainstorm new ideas conversationally.
— Google (@Google) September 3, 2026
Here s how you can use them… pic.twitter.com/GtGUE7ulb4
UP Election 2027: फिरोजाबाद की 5 सीटों का सियासी गणित, क्या सपा का गढ़ बरकरार रहेगा?
जब पीएम मोदी ने शिक्षिका से मांगा पब्लिक स्पीकिंग का गुरुमंत्र, मिला ये जवाब
सपा नेता गुड्डू पंडित की मुश्किलें बढ़ीं: तीसरी पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, दर्ज हुआ केस
ओडिशा में ब्लैक फ्राइडे: नर्सिंग हॉस्टल में गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, कोयला यार्ड में भी धधकीं लपटें
स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ीं: पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज हुआ नया केस
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट; यूपी में बढ़ा तनाव
मौसम का मिजाज: अल नीनो की आहट के बीच देश भर में बारिश का डबल अटैक , अलर्ट जारी
क्या है ईरान का पिकैक्स माउंटेन और क्यों इसे तबाह करने की चेतावनी दे रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
बाढ़ का कहर: नोटों की गड्डी लेकर पीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद पप्पू यादव, बोले- जनता का बेटा निभाएगा अपना कर्तव्य
दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट : आज भी बरसेंगे बादल, जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें