पटना: बिहार के कई जिलों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है। ऐसे में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पटना के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों को सीधे आर्थिक मदद पहुंचाई है।
नोटों की गड्डी के साथ पहुंचे पप्पू यादव पप्पू यादव ने पटना के दीघा घाट और आसपास के निचले इलाकों का दौरा किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वे नोटों की गड्डियां लिए दिखाई दे रहे हैं। सांसद ने प्रभावित परिवारों, विशेषकर महिलाओं को 500-500 रुपये की नकद सहायता दी ताकि वे अपनी शुरुआती जरूरतें पूरी कर सकें।
सरकार करे या न करे, मैं अपना धर्म निभाऊंगा फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए पप्पू यादव ने लिखा, रात के इस पहर हमने पटना में बाढ़ पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद दी। इनकी स्थिति नारकीय बनी हुई है और ये सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं। सरकार करे न करे, जनता का बेटा अपना कर्तव्य निभाएगा।
पटना के निचले इलाकों में जल-प्रलय बिहार की राजधानी पटना के कई इलाके इस समय जलमग्न हैं। दीघा घाट, गांधी घाट, मनेर और हथिदह में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। दीघा से लेकर दीदारगंज तक के निचले इलाकों में पानी घुसने से लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं।
बिंद टोली में सबसे बुरा हाल सबसे अधिक प्रभावित बिंद टोली और दियारा इलाका हुआ है। यहां लोग थर्मोकोल की नाव बनाकर अपने सामान निकाल रहे हैं। घरों और दुकानों में पानी भरने के बाद लोग अपनी मवेशियों के साथ जेपी गंगा पथ पर शरण लेने को विवश हैं। दीघा श्मशान घाट भी पूरी तरह पानी में डूब चुका है।
बर्बाद हुई फसलें, प्रशासन के सामने चुनौती दियारा इलाके में खेतों में कई फुट पानी भरा है, जिससे किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। यहां से बड़ी आबादी और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हालांकि, प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी रखने का दावा किया जा रहा है।
मौसम विभाग का अलर्ट एक तरफ बाढ़ की मार है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने भी चिंता बढ़ा दी है। बिहार के 5 जिलों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
*पटना: दीघा घाट के आस पास बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता करते पूर्णिया सांसद पप्पू यादव.#PappuYadav #Purnia #BiharFlood #FloodRelief #prabhatkhabar @pappuyadavjapl pic.twitter.com/u8tWyqilsV
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) September 5, 2026
बिहार में जलप्रलय: राघोपुर से सारण तक हाहाकार, छतों पर पनाह लेने को मजबूर ग्रामीण
वे मूर्तियां तोड़ सकते हैं, मूल्य नहीं : जन्माष्टमी पर सीएम योगी का तीखा प्रहार
विमान में हिंसक हुआ यात्री, टेप से बांधकर काबू किया गया; अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट डायवर्ट
IND vs PAK: आज के महामुकाबले में हरमनप्रीत की टीम के लिए ये 5 पाकिस्तानी खिलाड़ी बन सकती हैं सिरदर्द
चीन में टाइफून सॉडेल का तांडव: ढहे तीन मंजिला मकान, 83,000 लोग घर छोड़ने को मजबूर
केरलम में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर लॉरी से टकराई छात्रों की कार, 8 की दर्दनाक मौत
सिंध की तरफ देखा तो अंजाम बुरा होगा : मुराद अली शाह ने आर्मी चीफ और सरकार को दी दो टूक चेतावनी
नेपाल पर मंडराया नए जल प्रलय का साया: भूस्खलन से रुकी चौलानी नदी, निचले इलाकों के लिए हाई अलर्ट
भारत-पाकिस्तान महामुकाबला: एशिया कप में दिखेगा स्मृति मंधाना का जलवा या पलटवार करेगा पड़ोसी देश?
नेपाल बाढ़: त्रिशूली से भारतीय परिवार का रेस्क्यू, अभी भी 275 भारतीयों की तलाश जारी