पुरुषों के साथ प्रैक्टिस भी फेल: पाकिस्तान महिला टीम की भारत के सामने शर्मनाक सरेंडर, 55 पर ढेर
News Image

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप 2026 के मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भारत के सामने पाकिस्तान की टीम पूरे मैच में कहीं भी टिकती नजर नहीं आई।

पुरुषों के साथ ट्रेनिंग का दांव पड़ा उल्टा हैरानी की बात यह है कि इस करारी हार से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने महिला टीम को पुरुष खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कराया था। ताकि वे भारतीय गेंदबाजों का सामना करने के लिए तैयार हो सकें। हालांकि, यह प्रयोग पूरी तरह व्यर्थ साबित हुआ और पाकिस्तान की टीम अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास के सबसे न्यूनतम स्कोर (55 रन) पर सिमट गई।

शुरुआत अच्छी, पर अंत भयावह टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी और बिना किसी नुकसान के 27 रन जोड़ लिए थे। लेकिन शेफाली वर्मा द्वारा पहला विकेट गिराते ही भारतीय स्पिनरों का जादू चल पड़ा। अगले 28 रनों के भीतर पाकिस्तान ने अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए।

गेंदबाजों का दबदबा भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मैच में शानदार रहा। टीम इंडिया के लिए श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा को 2 सफलताएं मिलीं। शेफाली वर्मा ने भी एक विकेट अपने नाम किया। पाकिस्तान की पूरी टीम 55 रनों के स्कोर पर ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत की हैट्रिक जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली। अपने 150वें टी20 मैच की कप्तानी कर रहीं हरमनप्रीत ने 9वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप 2026 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले टीम इंडिया ने थाईलैंड और हांगकांग को भी मात दी थी। 6 अंकों के साथ भारत ग्रुप-ए में शीर्ष पर काबिज है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

झील में तैरता दिखा 2 फुटबॉल मैदान जितना बड़ा जंगल, फिर हो गया गायब ! 30 KM दूर मिला रहस्यमयी द्वीप

Story 1

दिल्ली में आफत की बारिश: 200 उड़ानें लेट और सड़कों पर लगा जाम, घर से निकलने से पहले ये जरूर पढ़ें

Story 1

चुनाव के शोर में सुकून की तस्वीर: कांग्रेस उम्मीदवार जब अचानक बीजेपी प्रत्याशी के घर पहुंचीं

Story 1

गुड्डू पंडित-अर्चना पांडा का वायरल वीडियो: पहले जमीन पर गिरीं, फिर हाथ में झाड़ू लेकर टूट पड़ीं!

Story 1

दिल्ली मेट्रो में स्टंट करना पड़ा महंगा, DMRC ने दी सख्त चेतावनी

Story 1

वरुण धवन पर भारी पड़े समय रैना: बॉर्डर 2 से लेकर एक्टिंग तक का उड़ाया मजाक

Story 1

RSS के बंगाल शिक्षा मिशन पर संजय राउत का तंज: पूछा- शिक्षक क्या अमेरिका-इंग्लैंड से लाएंगे?

Story 1

अमेरिका और ईरान में छिड़ी जंग: तीन तेल टैंकर तबाह, मिसाइल हमले से दहला खाड़ी क्षेत्र

Story 1

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल मंजीत सिंह बेदी जालंधर से गिरफ्तार, 1.42 करोड़ का था इनाम

Story 1

क्रिकेट के मैदान पर जॉनी बेयरस्टो का Oops Moment , साथी खिलाड़ी की हालत देख नहीं रोक पाए हंसी