पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक मंजीत सिंह बेदी को जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है। मंजीत सिंह बेदी अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI की मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर्स की लिस्ट में शामिल था और उस पर डेढ़ करोड़ रुपये के करीब का इनाम घोषित था।
मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला मंजीत सिंह बेदी लंबे समय से अमेरिका में रह रहा था। वहां के टैकोमा शहर में वह एशियन ग्रोसरी स्टोर चलाता था। मंजीत मुख्य रूप से अमेरिकी सरकार के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम (SNAP) में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने का आरोपी है। इस सरकारी योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को राशन के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना है।
अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक, बेदी ने अपने स्टोर को धोखाधड़ी का अड्डा बना लिया था। वह लाभार्थियों के इलेक्ट्रॉनिक बेनिफिट ट्रांसफर (EBT) कार्ड और पिन ले लेता था। इसके बाद वह अपनी दुकान के POS टर्मिनल से फर्जी खरीदारी दिखाकर कार्ड को स्वाइप करता था।
धोखाधड़ी का तरीका बिल्कुल सीधा था: अगर कोई लाभार्थी $200 का कार्ड उसे देता, तो बेदी उसे $100 नकद देकर बाकी $100 कमीशन के तौर पर अपनी जेब में रख लेता था। मार्च 2024 से जून 2025 के बीच उसने इस तरह करीब $600,000 (लगभग 5.7 करोड़ रुपये) का सरकारी फंड हड़प लिया।
चूंकि यह लेनदेन इलेक्ट्रॉनिक संदेशों के जरिए अंतर्राज्यीय सीमाओं को पार कर रहा था, इसलिए अमेरिकी अभियोजकों ने उस पर गंभीर वायर फ्रॉड के आरोप भी लगाए। अप्रैल 2026 में अदालत ने उस पर आरोप तय किए थे और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत दी थी। लेकिन, मंजीत शर्तों का उल्लंघन कर कनाडा के रास्ते भारत भाग आया।
मंजीत के फरार होने के बाद वाशिंगटन की अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। FBI ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 150,000 डॉलर (करीब 1.42 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर उसका वांटेड पोस्टर जारी होने के कुछ ही घंटों बाद जालंधर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
मंजीत सिंह बेदी की मुश्किलें केवल अमेरिका तक सीमित नहीं हैं। पंजाब पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ राज्य में भी धोखाधड़ी और पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि भारत में छिपे रहने के दौरान उसने किन-किन अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया है। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
*SUBJECT ONE: MANJIT SINGH BEDI
— FBI Director Kash Patel (@FBIDirectorKash) September 3, 2026
Bedi is wanted for defrauding the U.S. of at least $600k in SNAP funds from approximately 2024 to 2025 – orchestrating a scheme out of a grocery store he operated, swiping EBT cards and keeping proceeds for himself.
Bedi has been on the run for… pic.twitter.com/a6VKRIPH5h
केरल में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर मौत
जब पीएम मोदी बने छात्र: शिक्षिका से पूछा- मुझे बेहतर वक्ता कैसे बनना चाहिए?
अजनार नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का सीएम ने किया सम्मान, बोले- पूरे राज्य को आप पर गर्व है
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल मंजीत सिंह बेदी पंजाब से गिरफ्तार, 1.42 करोड़ का था इनाम
250 करोड़ प्रति किमी वाली टनल बनी तालाब, फंसे कांग्रेस सांसद ने सरकार पर निकाली भड़ास
नासिक में आदिवासी छात्रों के हौसले बुलंद: भूख हड़ताल खत्म, पर आर-पार की लड़ाई जारी
ब्रिटेन के पूर्व PM की सवारी बनी ‘भारतीय’ BSA: आनंद महिंद्रा ने साझा किया खास वीडियो
दिल्ली एयरपोर्ट बना बीच : भारी बारिश ने खोले विकास के दावों के पोल
संयुक्त राष्ट्र का बड़ा फैसला: अब बदल जाएगा दुनिया का मानचित्र, भारत ने क्यों दिया समर्थन?
रामायण के मेकर्स से जन्माष्टमी पर हो गई बड़ी चूक! रावण के पोस्टर को लेकर भड़के फैंस