टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट यूएस ओपन में खिलाड़ी एक अजीबोगरीब समस्या से जूझ रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों के बीच से उठने वाली गांजे (कैनबिनिस) की तीखी गंध खिलाड़ियों के लिए सिरदर्द बन गई है।
सबालेंका ने की अंपायर से शिकायत ताजा मामला विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका के मैच के दौरान सामने आया। लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में कामिला राखिमोवा के खिलाफ खेलते हुए, जब सबालेंका सर्विस के लिए साउथ एंड की तरफ गईं, तो उन्हें गांजे की तेज गंध महसूस हुई।
सबालेंका खेल रोककर तुरंत चेयर अंपायर ईवा अस्देराकी-मूर के पास पहुंचीं। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा, कोई वीड (गांजा) पी रहा है। क्या आप कुछ कर सकते हैं? क्योंकि इसकी गंध बहुत तेज है।
अधिकारियों ने लिया एक्शन सबालेंका की शिकायत के बाद अंपायर ने तुरंत टूर्नामेंट के अधिकारियों को सूचित किया। सिक्योरिटी स्टाफ को सतर्क किया गया और स्टैंड्स में जाकर गंध के स्रोत का पता लगाने के निर्देश दिए गए। हालांकि, इस घटना के बाद मैच ज्यादा देर तक नहीं रुका और सबालेंका ने अपना ध्यान वापस खेल पर लगाया।
सबालेंका ने यह मुकाबला 6-3, 6-4 से जीतकर टूर्नामेंट के चौथे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है।
कानून और नियम का पेंच दरअसल, न्यूयॉर्क में 21 साल से अधिक उम्र के वयस्कों के लिए गांजे का सेवन कानूनी है। हालांकि, यूएस ओपन के अंदर किसी भी तरह का धूम्रपान करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
विशेषज्ञों का मानना है कि स्टेडियम के बाहर मौजूद पार्कों से आने वाली गंध खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। टूर्नामेंट की शुरुआत में भी गांजे की गंध को लेकर शिकायतें दर्ज की गई थीं, जो अब खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
Aryna Sabalenka had to speak to the umpire mid-match at the U.S. Open due to someone smoking weed:
— The Tennis Letter (@TheTennisLetter) September 4, 2026
“Someone is smoking weed. Do you mind? Because it’s so strong.”
pic.twitter.com/Fx2JnzZ6QN
ब्रिक्स सम्मेलन के बीच दिल्ली की जामा मस्जिद में दिखी शिया-सुन्नी एकता की अनूठी तस्वीर
दिल्ली एयरपोर्ट बना बीच : भारी बारिश ने खोले विकास के दावों के पोल
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बुलडोजर एक्शन: मस्जिद ढहाई गई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
जन्माष्टमी 2026: देश भर में गूंजे नंद घर आनंद भयो , सीएम योगी समेत कई नेताओं ने की मध्यरात्रि पूजा
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: आज 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद
जंतर-मंतर पर पुलिस की बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने जताई गहरी चिंता
द्वारका इस्कॉन मंदिर में गूंजे कथक के बोल: डॉ. यास्मीन सिंह की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल
गिरिडीह में छात्रा से छेड़खानी पर बवाल: थाने के भीतर भिड़े दो गुट, पुलिस ने भांजी लाठियां
क्या है ईरान का पिकैक्स माउंटेन और क्यों इसे तबाह करने की चेतावनी दे रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट : भारी बारिश और 80 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, 17 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम