नैनीताल: उत्तराखंड में जारी भारी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिगड़ते मौसम और सुरक्षा के मद्देनजर नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए आज, 5 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। भारी बारिश के कारण नदियों और नालों के उफान पर आने और भू-स्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, आज शनिवार को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। शिक्षकों और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश घोषित किया गया है।
हालांकि, यह आदेश उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होगा जहां छात्रों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर के भीतर उपलब्ध हैं।
जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी अत्यधिक सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
*मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत 5 सितम्बर को जनपद नैनीताल में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। pic.twitter.com/MUXppz6zWn
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) September 4, 2026
मंत्री का स्वागत पड़ा महंगा: माला पहनाने गए JDU नेता के गले से उड़ी 7 लाख की सोने की चेन
राम मंदिर ट्रस्ट में नया दौर : CEO और कोषाध्यक्ष ने संभाली कमान, अयोध्या की व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी
मौत का LIVE वीडियो: दो कारों के बीच कुचला ई-स्कूटर, 15 साल के छात्र की दर्दनाक मौत
क्या CSK का अगला कप्तान बनेंगे संजू सैमसन? पूर्व क्रिकेटर की मांग ने मचाई सनसनी
250 करोड़ प्रति किमी वाली टनल बनी तालाब, फंसे कांग्रेस सांसद ने सरकार पर निकाली भड़ास
स्वागत का महंगा पड़ा शौक: माला पहनाने गए नेताजी की गले से उड़ी 7 लाख की सोने की चेन
पूर्व सपा विधायक गुड्डू पंडित और पत्नी अर्चना पांडा का मारपीट वीडियो वायरल, घर के अंदर छिड़ा ‘दंगल’
ट्रंप के दूतों के दौरे से पहले ज़ेलेंस्की का बड़ा दांव, युद्धविराम की मांगी मोहलत
आज की 10 बड़ी खबरें: ट्रंप का ईरान पर बड़ा दावा, नेपाल में चमत्कारिक बचाव और इसरो की अंतरिक्ष में ऐतिहासिक छलांग
यूएस ओपन में गांजे का बवाल: सबालेंका को कोर्ट पर आई दिक्कत, अंपायर से करनी पड़ी शिकायत