चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के हजारों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए करीब 85,000 कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। अब इन्हें 42 फीसदी के बजाय 60 फीसदी डीए मिलेगा।
कैबिनेट उप-समिति की सिफारिश पर मुहर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति ने इसकी सिफारिश की थी। इस फैसले को सरकार ने जन्माष्टमी का तोहफा बताया है।
वेतन विसंगति दूर करने की कवायद पंजाब में लंबे समय से दो अलग-अलग वेतनमानों (पंजाब पे-स्केल और 7वां केंद्रीय वेतन आयोग) को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। 17 जुलाई 2020 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतनमान मिल रहा था, जो पुराने कर्मचारियों की तुलना में कम था। इसी विसंगति को दूर करने के लिए डीए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
अरोड़ा ने दी स्पष्टीकरण मंत्री अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि पंजाब का मूल वेतन परंपरागत रूप से केंद्र के मुकाबले 30 से 70 प्रतिशत तक अधिक होता है। उन्होंने कहा, गणना करने पर यह स्पष्ट है कि केंद्र के मूल वेतन में 60 फीसदी डीए जोड़ने के बाद भी, पंजाब के वेतनमान वाले कर्मचारियों का हाथ में आने वाला वेतन (टेक-होम सैलरी) अधिक ही रहेगा।
किसे मिलेगा लाभ? यह बढ़ोतरी खास तौर पर 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए है। मंत्री ने साफ किया कि इस फैसले का लाभ जुलाई 2020 से पहले भर्ती हुए कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद यह निर्णय पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।
The #Punjab government has decided to revise the dearness allowance (DA) for around 85,000 Punjab government employees who were recruited after July 17, 2020.
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 4, 2026
The DA will be revised from the existing 42% to 60%. pic.twitter.com/tdmlSPCCq7
वरुण धवन पर भारी पड़े समय रैना: बॉर्डर 2 से लेकर एक्टिंग तक का उड़ाया मजाक
चौथी मुंबई से 1.5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी तक: फडणवीस का विकसित महाराष्ट्र का ब्लू-प्रिंट
जिनपिंग को दो बार आया हार्ट अटैक? उत्तराधिकारी चुनने पर क्यों छिड़ सकता है चीन में गृहयुद्ध?
अब टाइपिंग को कहें अलविदा: Gmail, Docs और Keep में आया दमदार Gemini Voice फीचर
मौत का LIVE वीडियो: दो कारों के बीच कुचला ई-स्कूटर, 15 साल के छात्र की दर्दनाक मौत
बिग बॉस 20: काउबॉय अवतार में सलमान खान का धमाका, सेट से लीक हुई तस्वीरें
इतिहास रचने को तैयार हरमनप्रीत: पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही बनेंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड कप्तान
IND vs PAK: दुबई में महामुकाबले का बिगुल, क्या स्पिनर्स के जाल में फंसेगी पाक टीम?
मनुस्मृति का विवादास्पद सच: क्या अंग्रेजों ने भारत को बांटने के लिए रची थी साजिश?
द्वारका इस्कॉन मंदिर में गूंजे कथक के बोल: डॉ. यास्मीन सिंह की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल