मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित चक्रतीर्थ श्मशान घाट से एक बेहद विचलित कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में खुद को अघोरी बताने वाली 27 वर्षीय ट्रांसजेंडर काली उर्फ नंद गिरि जलती चिता में तलवार डालकर कथित रूप से इंसानी मांस निकालती और उसे खाते हुए दिखाई दे रही है।
बहुत टेस्टी है, खोपड़ी से खेलना मेरा काम वायरल वीडियो में नंद गिरि दावा करती नजर आ रही है कि वह इंसानी मांस खा रही है। वह बेहद आपत्तिजनक लहजे में कहती है, आज इंसान को खाएंगे, बहुत गरम है, बहुत टेस्टी है। वह आगे कहती है कि राख लगाना, भूत-प्रेत और खोपड़ी से खेलना उसका काम है। इस वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
कौन है काली नंद गिरि? तेलंगाना के मंचिरियल की रहने वाली काली उर्फ नंद गिरि खुद को देश की पहली ट्रांसजेंडर अघोरी बताती है। वह किन्नर अखाड़े से जुड़ी रही है और दावा करती है कि वह 18 भाषाएं बोल सकती है। करीब एक साल पहले उसे महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने की चर्चा थी, जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई वीडियो संज्ञान में आते ही उज्जैन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सिटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस पुष्पा प्रजापति ने बताया कि नंद गिरि पर BNS की धारा 301 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो श्मशान घाट में अनधिकृत प्रवेश और शवों के अपमान से जुड़ी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस को मिलीं मानव खोपड़ियां पुलिस ने आरोपी के पास से एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी के अंदर से भारी मात्रा में मानव खोपड़ियां बरामद की गई हैं। पुलिस अब इन खोपड़ियों के स्रोत और उनकी वास्तविकता की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि ये कहां से लाई गई थीं।
संत समाज में भारी आक्रोश इस घटना पर संत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने इस कृत्य को घोर निंदनीय बताते हुए कहा कि हिंदू शास्त्रों में कहीं भी मानव अंगों के सेवन की अनुमति नहीं है। उन्होंने असामाजिक तत्वों द्वारा साधु-संतों की वेशभूषा का दुरुपयोग करने पर प्रशासन से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
*A 27-year-old transgender self-styled Aghori Kali Nand Giri was arrested on Tuesday after she was allegedly seen tampering with human remains at a crematorium.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) September 2, 2026
Aghoris are Hindu ascetics belonging to a radical Shaivaite monastic order. They seek spiritual liberation by… pic.twitter.com/38KlftIuIt
श्रीनगर में सियासी घमासान: BJP और नेशनल कॉन्फ्रेंस के आमने-सामने आने से बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज
कॉकरोच वाले बयान से सुलह तक: CJI के सामने झुके सौरव दास, आंदोलन वापस
बाड़मेर में सचिन पायलट के सामने लगे सीएम वाले नारे, असहज हुए नेता तो तुरंत दी नसीहत
14 चौके, 8 छक्के और विस्फोटक शतक: प्रभसिमरन सिंह ने 265 रनों के लक्ष्य को बनाया बौना
भारत-अफगानिस्तान टी-20 जंग: दिल्ली में होगा रोमांच, जानें पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वाड
इंडिया A का न्यूजीलैंड मिशन: क्या है शेड्यूल और कैसे देखें फ्री लाइव मैच?
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला पूर्णकालिक CEO: रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे कमान
लखनऊ में धंसी VIP सड़क: पूर्व डिप्टी CM के घर के पास 10 फीट गहरा गड्ढा, बाइक समेत गिरे दो भाई
दिशा सालियन केस: 6 साल बाद आया बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच और FIR के दिए आदेश
दुपट्टे के धागे से बनी अटूट डोर: अहमदाबाद से मुख्यमंत्री धामी को आई खास राखी