दलीप ट्रॉफी 2026 अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुकी है। ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सभी की निगाहें युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं, जो पहली बार इस बड़े खिताबी मुकाबले में अपना दम दिखाने उतरेंगे।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ईस्ट जोन की टीम अभी अपने प्रतिद्वंद्वी का इंतजार कर रही है, जो नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच चल रहे दूसरे सेमीफाइनल के नतीजे के बाद तय होगा।
दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों कप्तान सुबह 9:00 बजे मैदान पर उतरेंगे। यदि आप इस मुकाबले को घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आप इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (JioCinema) पर उपलब्ध होगी।
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया। पहली पारी में उन्होंने 81 गेंदों में 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इस अर्धशतक के साथ ही वैभव दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने।
शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव सेमीफाइनल में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। दूसरी पारी में भी उन्होंने 43 गेंदों पर 40 रनों की उपयोगी पारी खेलकर अपने इरादे साफ कर दिए थे। फाइनल में एक बार फिर टीम को उनसे ऐसी ही आक्रामक शुरुआत की उम्मीद होगी।
ईस्ट जोन की टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, इशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), सुभ्रांशु सेनापति, विराट सिंह, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, डेनिश दास, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, सूरज सिंधु जयसवाल और शिखर मोहन।
4⃣,6⃣,4⃣,4⃣, 🇼
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026
Vaibhav Sooryavanshi 🆚 Yash Thakur battle part 2⃣ 🔥#DuleepTrophy | #CZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/wX8L5AHdTB
₹30 हजार का कर्ज, यूट्यूब से सीखा हुनर और अब हर महीने 25 लाख की कमाई: भोपाल के अभिषेक की प्रेरणादायक कहानी
दिल्ली: छत पर लगाएं सोलर पैनल, बिजली बिल होगा जीरो और हर महीने होगी बंपर कमाई
गांव-गांव में बैंकिंग क्रांति: 50 हजार बैंक सखियां और जनधन योजना ने बदली करोड़ों महिलाओं की तकदीर
मैनपुरी में वर्दी का रौब : मूंछों पर ताव देकर DSP बोले- अखिलेश यादव को भेज देना यह वीडियो
हम चैन की नींद सो पाते हैं... , ऑपरेशन सफेद सागर देख भावुक हुए सचिन तेंदुलकर
त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं: एक ही परिवार के 3 भाई-बहनों समेत 4 की दर्दनाक मौत
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला पूर्णकालिक CEO: रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे कमान
छोटा राजन के नाम पर 11 करोड़ की रंगदारी वसूलने निकले थे बदमाश, पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि हाथ लगे सिर्फ खिलौने
मछली दावत विवाद: अजय राय ने CM योगी पर ठोका मानहानि का केस, मांगी सार्वजनिक माफी
दुपट्टे के धागे से बनी अटूट डोर: अहमदाबाद से मुख्यमंत्री धामी को आई खास राखी