ब्राजील की एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है। समंदर किनारे अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता रही एक महिला पर अचानक मौत बनकर बिजली गिर पड़ी। इस पूरी घटना का मंजर कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह हृदयविदारक घटना ब्राजील के मशहूर प्रिया दा पिनहेरा (Praia da Pinheira) बीच की है। 39 वर्षीय एंडिनारा गोंसाल्वेस अरेजे अपने बॉयफ्रेंड के साथ वहां टहल रही थीं। सब कुछ बेहद सामान्य था, लेकिन दोनों को इस बात का तनिक भी अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल कुदरत का कहर उन पर टूटने वाला है।
सामने आए फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कपल समंदर के किनारे चल रहा था। जैसे ही वे रुके, आसमान से बिजली की एक तेज चमक सीधे एंडिनारा पर गिरी। बिजली की चपेट में आते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। उनके साथ मौजूद उनके पार्टनर को इस घटना से गहरा सदमा लगा।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मदद के लिए गुहार लगाई। इमरजेंसी सर्विसेज समय पर पहुंचीं और रेत पर ही महिला को सीपीआर (CPR) दिया गया। उन्हें अस्पताल ले जाने के दौरान डिफिब्रिलेटर के जरिए दिल की धड़कनें वापस लाने की कई बार कोशिश की गई। कुछ क्षणों के लिए महिला को होश भी आया, लेकिन कुदरत के इस घातक प्रहार के आगे वह हार गईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे देखने वाले नेटिजन्स बुरी तरह डरे हुए हैं। बिजली गिरने की यह फुटेज प्रकृति की भयावहता को बयां कर रही है, जिसने एक बार फिर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि खराब मौसम में सावधानी बरतना कितना जरूरी है।
🇧🇷 Holy crap, I m never going out in a lightning storm again after seeing this
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 31, 2026
Edinara Gonçalves Areze was with her friends on Pinheira Beach in Brazil when she was struck
She suffered a cardiac arrest, received CPR and medical care, but died the next day at Hospital Regional…
SCO तो महज झांकी है, BRICS अभी बाकी है: बिश्केक की एक तस्वीर से वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली
मोदी का End of War संदेश: क्या पुतिन खोलेंगे सस्ते तेल का रास्ता? जानिए ग्रहों की चाल
तुम मिल लो LG से और खा लो रसगुल्ले : साइकिल को लेकर सड़क पर भिड़े AAP नेता और दिल्ली पुलिस
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की उड़ान: GDP के 7.8% के आंकड़ों पर सरकार गदगद, विपक्ष ने उठाए सवाल
नामांकन विवाद: दिव्या मदेरणा का सड़क पर डेरा, रात भर डटी रहीं पूर्व MLA
बिश्केक में पीएम मोदी का दहाड़: शहबाज शरीफ के सामने आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश
ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि की संदिग्ध मौत: घर में मिली लाश, चल रहा था तलाक और घोटाले से जुड़ा था नाम
भारत की 7.8% GDP से दुनिया दंग: PM मोदी ने देशवासियों से इन 2 चीजों को तुरंत छोड़ने की अपील की
फरीदाबाद: 4 घंटे धूप में खड़ी रही 11वीं की छात्रा, अपमान से आहत होकर तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
SCO समिट में गूंजा पीएम मोदी का आतंकवाद विरोधी सुर, शहबाज शरीफ को रखा पूरी तरह नजरअंदाज