गुरुग्राम: गढ़ौली कलां गांव में एक परिवार उस वक्त दहशत में आ गया, जब उनके घर के टॉयलेट से अजीबोगरीब आवाजें आने लगीं। टॉयलेट सीट के भीतर से कुकर की सीटी जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिसे सुनकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए।
बुलाया एक्सपर्ट को मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने तत्काल वाइल्डलाइफ कंजर्वेटर अनिल गांडास को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गांडास ने जब टॉयलेट सीट को थपथपाया, तो अंदर से फुफकारने की स्पष्ट आवाजें सुनाई दीं। विशेषज्ञों को यकीन हो गया कि टॉयलेट के अंदर कोई खतरनाक जीव छिपा है।
तोड़नी पड़ी टॉयलेट सीट खतरे को भांपते हुए प्लंबर की मदद ली गई और सावधानीपूर्वक टॉयलेट सीट को तोड़ा गया। सीट हटने के बाद जो नजारा दिखा, उसने सबको सन्न कर दिया। सीट के नीचे बने संकरे स्पेस में 6 फीट लंबा एक जहरीला कोबरा कुंडली मारकर बैठा था।
मशक्कत के बाद रेस्क्यू सांप बेहद आक्रामक अवस्था में था, लेकिन वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
सांपों के खतरे से बचाव के उपाय वाइल्डलाइफ कंजर्वेटर अनिल गांडास ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में चूहों का पीछा करते हुए सांप अक्सर घरों के ड्रेनेज सिस्टम के जरिए अंदर घुस आते हैं।
उन्होंने सलाह दी कि लोग रात में जमीन पर सोने से बचें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें ताकि सांपों को छिपने की जगह न मिले।
गुरुग्राम में टॉयलेट में खतरनाक कोबरा छिपा था. pic.twitter.com/CB57uzL0op
— Hemraj Singh Chauhan (@JournoHemraj) August 31, 2026
अंकित बालियान हत्याकांड: गोगी गैंग के दो शूटर मुठभेड़ में ढेर, DGP ने खोले साजिश के बड़े राज
SCO समिट 2026: बिश्केक में भारत की कूटनीति, मध्य एशिया तक पहुंच बनाने की नई कवायद
मेरा बेटा आतंकवादी नहीं है : यश की मां ने अल्लू अरविंद के पुराने बयान पर किया पलटवार
हिमाचल: देखते ही देखते जमीन में समा गई 200 मीटर सड़क, भूस्खलन का खौफनाक वीडियो वायरल
नेपाल की प्रलयकारी बाढ़ में कैसे टिका रहा यह छोटा हरा घर ? इंजीनियरिंग ने खोली सफलता की परत
इंग्लैंड की पिचों पर मयंक अग्रवाल की वापसी, डरहम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
दलीप ट्रॉफी में 15 साल के वैभव का धमाका: शतक से चूके, लेकिन हरफनमौला खेल से जीता दिल
खार्ग आईलैंड के परखच्चे उड़े: ईरान के तेल के किले पर ट्रंप का खौफनाक AI वार
SCO समिट: युद्ध के बीच मोदी-पेजेशकियान की अहम मुलाकात, क्या बदलेगी पश्चिम एशिया की तस्वीर?
पंजाब यूनिवर्सिटी का नया पावर सेंटर : कौन हैं अंकित बिढान, जिन्होंने ABVP को दिलाई लगातार दूसरी जीत?