पुणे के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में रविवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब मनसे विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने प्रिंसिपल के कार्यालय में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को हटवा दिया। यह घटना तब हुई जब वे कॉलेज में छात्रों की समस्याओं और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे थे।
क्या है पूरा मामला? अमित ठाकरे कॉलेज के हॉस्टल और मेस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान जब वे प्रिंसिपल के कार्यालय में प्रवेश किए, तो वहां लगी तस्वीरों पर उनकी नजर पड़ी। कॉलेज प्रशासन ने छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीरों के ठीक बगल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा रखी थी।
छात्रों की आपत्ति पर एक्शन बताया जा रहा है कि इस तस्वीर को लेकर कॉलेज के ही एक छात्र ने अमित ठाकरे से शिकायत की थी। छात्र ने सवाल उठाया था कि सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर के ऑफिस में पीएम मोदी की फोटो क्यों लगाई गई है। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अमित ठाकरे ने तुरंत फोटो हटवाने के निर्देश दिए। जब फोटो तुरंत नहीं हटाई गई, तो मौके पर मौजूद मनसे कार्यकर्ताओं ने उसे खुद ही दीवार से उतार दिया।
वायरल हुआ वीडियो इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मनसे नेताओं को दफ्तर के भीतर हंगामा करते और तस्वीर हटाते हुए देखा जा सकता है। अमित ठाकरे ने स्पष्ट किया कि उन्होंने एक छात्र की सूचना और आपत्ति के बाद ही यह कदम उठाया।
प्रशासन की चुप्पी इस विवाद पर कॉलेज प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह स्पष्ट नहीं है कि कॉलेज कार्यालय में पीएम की तस्वीर किस प्रोटोकॉल के तहत या किसके निर्देश पर लगाई गई थी। फिलहाल, इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
*Pune - Maharashtra Navnirman Sena leader Amit Thackeray on Monday objected after seeing a photograph of Prime Minister Narendra Modi displayed in a college office in Pune. Thackeray was inspecting the mess and hostel of a polytechnic engineering college when he noticed the Prime… pic.twitter.com/LcfosAWJY9
— NextMinute News (@nextminutenews7) August 31, 2026
क्रिकेट के मैदान से टीवी की स्क्रीन तक: हिटमैन रोहित शर्मा का धमाकेदार डेब्यू जल्द
नेपाल में सैलाब का रौद्र रूप: मौत के मुंह में गिरे बच्चे, फिर मां ने जो किया उसे देख थम जाएगी सांसें
नेपाल जल प्रलय: मलबे में दबे मासूम और जंगल में 50 घंटे तक अकेले संघर्ष, दिल दहला देंगे ये वीडियो
SCO समिट 2026: बिश्केक में भारत की कूटनीति, मध्य एशिया तक पहुंच बनाने की नई कवायद
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी में धमाका, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर
नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस होंगे रद्द? इंडिया गेट मार्च से पहले केंद्र सरकार का बड़ा कदम
Xiaomi 18 Fold: सबसे बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ फोल्डेबल मार्केट में तहलका मचाने को तैयार
युद्ध नहीं, ज्ञान से मिली पहचान: कैसे बना भारत विश्वगुरु ? मोहन भागवत ने खोला राज
2027 की बिसात: मायावती ने फूंका चुनावी बिगुल, लखनऊ में मंथन के बीच नए चेहरे की एंट्री
खतरों के खिलाड़ी 15: रोहित शेट्टी के सामने भिड़े विशाल और करण, टास्क के दौरान हुआ भारी बवाल