आईपीएल 2026 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में बड़े बदलावों की चर्चा जोरों पर है। टीम में नए कोचिंग स्टाफ की नियुक्तियों के बीच एक खबर ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी थी कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फ्रेंचाइजी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की है।
क्या थी वायरल रिपोर्ट? मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि धोनी ने पहले 25 और बाद में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगी थी, जबकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें केवल 5.5 प्रतिशत ऑफर किया। इन खबरों के बाद सोशल मीडिया पर धोनी और सीएसके के बीच अनबन की अटकलें शुरू हो गईं, जिससे फैंस काफी चिंतित थे।
CEO का आया दो टूक जवाब इस विवाद पर विराम लगाते हुए सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पीटीआई से बातचीत में इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इन खबरों को बकवास करार देते हुए स्पष्ट किया कि धोनी ने कभी भी हिस्सेदारी की कोई मांग नहीं की है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी इन दावों को तार्किक रूप से गलत बता चुके हैं।
क्या आईपीएल 2027 में दिखेंगे माही ? धोनी के भविष्य को लेकर सीईओ ने बड़ी अपडेट दी है। विश्वनाथन के अनुसार, धोनी ने अभी तक आईपीएल से संन्यास लेने का कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि 45 साल की उम्र में भी धोनी आईपीएल 2027 में येलो जर्सी में मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
नए रोल की तलाश में टीम सूत्रों की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स अब धोनी को एक मेंटॉर (मार्गदर्शक) की भूमिका में देखना चाहती है। फ्रेंचाइजी चाहती है कि धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम का मार्गदर्शन करें, जैसा कि गौतम गंभीर ने केकेआर के लिए किया था। फिलहाल, फैंस को माही के अंतिम निर्णय का बेसब्री से इंतजार है।
Kasi Vishwanathan has completely denied the reports stating that Dhoni asked to buy some stakes in CSK.
— Hustler (@HustlerCSK) August 30, 2026
He also kept the hopes alive to see MS as an active player in next IPL.
(PTI) pic.twitter.com/lOEQHdRj18
नेपाल जल प्रलय: मलबे में दबे मासूम और जंगल में 50 घंटे तक अकेले संघर्ष, दिल दहला देंगे ये वीडियो
मानसून का फाइनल राउंड : दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं, 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस का बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में दो शूटर ढेर
क्या आप जानते हैं देश के इन दो रेलवे स्टेशनों को? नाम सिर्फ 2 अक्षरों का!
अमेरिका-ईरान में छिड़ा सीधा संघर्ष: जॉर्डन में US एयरबेस पर मिसाइल हमला, मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर
नेपाल की तबाही में चमत्कार: सैलाब में सब कुछ बह गया, फिर हरा घर कैसे बच गया?
युद्ध नहीं, ज्ञान से मिली पहचान: कैसे बना भारत विश्वगुरु ? मोहन भागवत ने खोला राज
ओरछा में दिखा दादा का दम : क्या दतिया हार के बाद अब डैमेज कंट्रोल मोड में हैं नरोत्तम मिश्रा?
अंकित बालियान हत्याकांड: दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद परिवार की मांग- अभी काम आधा है, बाकी को भी खत्म करें
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: सपा विधायक का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- दलित अपमान का फल भुगतेगी सरकार