भारतीय रेलवे का नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है। देश भर में फैले हजारों स्टेशनों में से कुछ के नाम काफी लंबे और जटिल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे के नक्शे पर दो ऐसे स्टेशन भी हैं जिनका नाम सिर्फ दो अक्षरों में सिमटा हुआ है?
हाल ही में रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इन अनोखे स्टेशनों की जानकारी साझा की है, जो इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
भारतीय रेलवे द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, देश के दो सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन Ib (इब) और Od (ओड) हैं। इनके नाम केवल दो अक्षरों के हैं, जो इन्हें अन्य सभी स्टेशनों से बिल्कुल अलग और दिलचस्प बनाते हैं।
Od रेलवे स्टेशन गुजरात के आणंद जिले के रतनपुरा इलाके के पास स्थित है। यह एक छोटा ग्रामीण स्टेशन है, जहां बुनियादी सुविधाएं जैसे टिकट काउंटर और एक छोटा वेटिंग एरिया मौजूद है। अपने बेहद संक्षिप्त नाम के कारण यह स्टेशन रेल यात्रियों के बीच हमेशा चर्चा में रहता है।
दूसरा स्टेशन Ib (इब) है, जो ओडिशा राज्य में स्थित है। इस स्टेशन का नाम इसके पास से बहने वाली इब नदी के नाम पर रखा गया है। यह एक छोटा स्टेशन है जिसमें केवल दो प्लेटफॉर्म हैं। इसका छोटा नाम ही इसकी सबसे बड़ी पहचान बन चुका है।
देश में लगभग 7,500 के करीब रेलवे स्टेशन हैं। इन स्टेशनों के नाम रखने की प्रक्रिया काफी व्यवस्थित होती है। अक्सर स्टेशनों के नाम उस विशेष स्थान, वहां के भौगोलिक महत्व या ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के आधार पर तय किए जाते हैं।
यदि किसी स्टेशन का नाम बदलना हो, तो संबंधित राज्य सरकार इसका प्रस्ताव भेजती है, जिस पर गृह मंत्रालय और अन्य विभागों की मंजूरी के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाता है। रेलवे के ये नाम न केवल एक पहचान हैं, बल्कि उस क्षेत्र की संस्कृति और इतिहास को भी दर्शाते हैं।
Big network. Tiny names!
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) August 30, 2026
Ib and Od — just two letters each.#DidYouKnow #RailwayFacts pic.twitter.com/lT2A7rvD8G
मोजतबा की एकजुटता वाली अपील के कुछ घंटे बाद ही दहला ईरान, अमेरिका ने लारक द्वीप पर बरसाईं मिसाइलें
फोन पर बात करते हुए महिला ने आठ साल के बच्चे को कुचला, पिता बिलखे- मेरी इकलौती संतान थी
जसप्रीत बुमराह की वापसी का काउंटडाउन शुरू: एशियन गेम्स में दिख सकता है योर्कर किंग का जलवा
किर्गिस्तान में गूंजा वंदे मातरम , SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी
बस में सो रही नाबालिग से शर्मनाक हरकत: कंडक्टर गिरफ्तार, वीडियो ने मचाया हड़कंप
बाढ़ के तांडव में अजेय बना रहा यह हरा घर, मौत के मुंह से यूं बची परिवार की जान
एशिया कप: भारत की धमाकेदार शुरुआत, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास
प्लीज CM योगी, मास्टरमाइंड को भी पकड़ें... अंकित बालियान हत्याकांड में एनकाउंटर के बाद परिवार की भावुक गुहार
कीव दहला: रूसी ड्रोन हमले में 38 लोगों की मौत, मलबे में तब्दील हुआ गोला-बारूद डिपो
अमेरिका-ईरान में फिर छिड़ी जंग: लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक के बाद जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमला