तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव अब सीधे सैन्य टकराव में बदल गया है। रविवार, 30 अगस्त 2026 को ईरान ने जॉर्डन स्थित दो अमेरिकी सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है।
जॉर्डन के एयरबेस बने निशाना ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने आधिकारिक तौर पर दावा किया है कि जॉर्डन में स्थित किंग हुसैन और अल-अजराक एयरबेस को निशाना बनाया गया। इन अड्डों पर अमेरिकी फाइटर जेट्स और सैन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया है। हालांकि, कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स का कहना है कि जॉर्डन के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को हवा में ही नाकाम कर दिया।
लरक द्वीप पर अमेरिकी हमले का बदला यह मिसाइल हमला ईरान के लारक द्वीप पर हुए अमेरिकी हवाई हमले के जवाब में किया गया है। रविवार को दो चरणों में हुए इस अमेरिकी हमले में ईरान को जान-माल का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। इसके बाद से ही तेहरान ने सख्त लहजे में बदले की चेतावनी दी थी।
समुद्र में घेराबंदी तेज तनाव के बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपनी घेराबंदी और सख्त कर दी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका ने अब तक 83 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदल दिया है, 3 को निष्क्रिय कर दिया है और 2 पर कब्जा जमा लिया है। यह कार्रवाई अरब सागर में ईरान के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए की जा रही है।
अमेरिका ने की बड़ी ऐतिहासिक भूल ईरान के IRGC प्रवक्ता हुसैन मोहेबी ने इस अमेरिकी हमले को रणनीतिक और घातक गलती करार दिया है। मोहेबी ने चेतावनी देते हुए कहा, अमेरिका को अपने इस गलत अनुमान का खामियाजा सैन्य और आर्थिक, दोनों मोर्चों पर भुगतना पड़ेगा। यह हमला उनके खिलाफ संतुलन बिगाड़ देगा और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
क्यों भड़की है यह जंग? यह पूरा संघर्ष 24 अगस्त 2026 को शुरू हुए अमेरिकी ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट का परिणाम है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इस अभियान के जरिए ईरान के वैश्विक वित्तीय नेटवर्क और राजस्व के स्रोतों को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसी आर्थिक नाकेबंदी को ईरान आर्थिक युद्ध बता रहा है, जो अब सीधे सैन्य युद्ध में तब्दील हो चुका है।
A U.S. Sailor directs an MH-60S Sea Hawk helicopter onto the flight deck of USS Delbert D. Black (DDG 119) while the ship sails in the Arabian Sea enforcing the U.S. blockade against Iran. As of Aug. 30, CENTCOM forces have redirected 83 commercial vessels, disabled 3 and boarded… pic.twitter.com/RDLoXFRXpJ
— U.S. Central Command (@CENTCOM) August 30, 2026
बस में सो रही नाबालिग से शर्मनाक हरकत: कंडक्टर गिरफ्तार, वीडियो ने मचाया हड़कंप
पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, कहा- यह 140 करोड़ भारतीयों का गौरव
आरक्षण पर सियासी घमासान: तेजस्वी का चिराग और मांझी पर तंज, बोले- कुर्सी के लिए समाज को बेचा
विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027: श्रीलंका से छिनी मेजबानी, अब खतरे में टीम का भविष्य?
पानीपत में द ग्रेट खली की SUV का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे WWE सुपरस्टार
नेपाल में मौसम का मिजाज बिगड़ा: कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मथुरा में सावधान इंडिया जैसी वारदात: शादी के नाम पर 1.15 लाख ऐंठे, फिर दुल्हन बनकर हुई फरार
भोजपुरी बवाल: चाय पर छिड़ी जंग, एल्विश यादव और निरहुआ के बीच तगड़ी भिड़ंत!
राहुल गांधी के जातिगत चाय वाले दावे की खुली पोल, चाय वाले ने ही बता दी सच्चाई
दलीप ट्रॉफी: रिंकू सिंह का अर्धशतकीय प्रहार, वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में ईस्ट जोन ने कसा शिकंजा