रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का तापमान अचानक बढ़ गया है। शो का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। इस बार शो में एक ऐसा चेहरा नजर आया है, जिसकी एंट्री ने मंच पर आते ही धमाका कर दिया है।
एल्विश की एंट्री और निरहुआ से टक्कर शो के नए प्रोमो में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ सेट पर आराम से बैठे नजर आते हैं। तभी यूट्यूबर और रियलिटी शो विजेता एल्विश यादव की एंट्री होती है और वे सीधे निरहुआ के सामने वाले सोफे पर बैठ जाते हैं। यहीं से दोनों के बीच ईगो क्लैश की शुरुआत होती है।
चाय को लेकर हुआ विवाद मामला तब बिगड़ गया जब एक स्पॉटबॉय निरहुआ के लिए चाय लेकर आया। निरहुआ ने चाय मेज पर रखने को कहा, लेकिन एल्विश ने बीच में टोकते हुए दावा किया कि वह चाय उन्होंने मंगवाई है। बस फिर क्या था, दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
‘कौन हो भाई आप?’ बातचीत के दौरान दोनों सितारों ने एक-दूसरे को अपना रूतबा दिखाने की कोशिश की। एल्विश ने अपनी रियलिटी शो जीत का जिक्र किया, तो निरहुआ ने भी अपने स्टारडम का हवाला देते हुए पूछा, कौन हो भाई आप? दोनों के बीच की यह तनातनी अब प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
क्या टीआरपी में आएगा बड़ा उछाल? एल्विश यादव के आने से ‘भोजपुरी बवाल’ को बड़ा फायदा मिल सकता है। अब तक इस शो से केवल भोजपुरी दर्शक जुड़े थे, लेकिन एल्विश के आने से उनके करोड़ों यूट्यूब फैंस भी इस शो की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
क्या यह कड़वी शुरुआत दोस्ती में बदलेगी या यह तकरार शो में और ज्यादा ड्रामा पैदा करेगी? इसका जवाब दर्शकों को आने वाले एपिसोड्स में मिलेगा। शो का प्रसारण रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर किया जा रहा है।
Tevarr VS Tashan! 🔥#BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/1uMn2SNhgg
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 30, 2026
मन की बात: पीएम मोदी का मंत्र - नशा मुक्त युवा से ही बनेगा विकसित भारत
उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM मोदी, कहा- यह 140 करोड़ भारतीयों का गौरव
मिशन अफगानिस्तान: कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? इन धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी तय!
सत्ता में आते ही 3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला
शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस : आमिर खान के नहीं पहचानने वाले दावे पर सोनम वांगचुक का कटाक्ष
राहुल गांधी के जातिगत चाय वाले दावे की खुली पोल, चाय वाले ने ही बता दी सच्चाई
ड्यूटी या तानाशाही? सिर में चोट के बाद छुट्टी न मिलने से महिला कांस्टेबल की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
मुजरिमों का यही अंजाम होना चाहिए : ग्रेटर नोएडा एनकाउंटर पर मृतक बच्ची के चाचा का बड़ा बयान
नेपाल में जल प्रलय: 724 मौतें, 2,500 लापता; मलबे से अपनों को तलाशते लोग
सब कुछ पाकर भी मन था अधूरा: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा