उत्तर प्रदेश की चर्चित और तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया है। 13 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद उन्होंने अपने पद से मुक्त होने का फैसला किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपना इस्तीफा सार्वजनिक किया।
लंदन की चकाचौंध छोड़ देश सेवा का संकल्प दिव्या का सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है। IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से पढ़ाई करने के बाद उन्हें लंदन में एक शानदार करियर मिला था। लेकिन, विदेश में सुख-सुविधाओं के बीच भी उन्हें अपना देश याद आता रहा। दिव्या का मानना था कि उन पर इस मिट्टी का कर्ज है, जिसे चुकाने के लिए वह भारत लौटीं और UPSC की परीक्षा पास कर IAS बनीं।
पद से ज्यादा लोगों का विश्वास अहम अपने विदाई संदेश में दिव्या ने लिखा कि उन्हें प्रशासनिक सेवा के दौरान जो सम्मान और प्यार मिला, वह किसी भी पद से बड़ा है। उन्होंने मिर्जापुर और देवरिया जैसे जिलों में काम करते हुए सीखा कि शक्ति किसी कुर्सी में नहीं, बल्कि जनता के विश्वास में होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक फाइलों के पीछे छिपी मानवीय संवेदनाओं को समझना ही उनके लिए असली न्याय था।
इस्तीफे के बाद क्या है भविष्य का प्लान? इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल क्या करेंगी? यह सवाल हर किसी के मन में है। वर्तमान में उन्होंने अपने अगले कदम, किसी नए बिजनेस या संस्था से जुड़ने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, उनके पोस्ट से यह स्पष्ट है कि सरकारी पद छोड़ना उनके लिए देश सेवा का अंत नहीं है। वह अब भी समाज के लिए कुछ बेहतर करने के सपने को जी रही हैं।
कौन हैं IAS दिव्या मित्तल? दिव्या मित्तल का करियर ग्राफ शानदार रहा है। उन्होंने पहले प्रयास में IPS और दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 68 के साथ IAS सेवा चुनी। उनके पति भी एक IAS अधिकारी हैं। अपनी पढ़ाई और अनुभव के बारे में साझा करते हुए दिव्या ने पहले भी कहा था कि किताबी शिक्षा ने उन्हें सफलता तो दिलाई, लेकिन जीवन के भावनात्मक उतार-चढ़ाव और अकेलेपन से लड़ना उन्होंने अपने अनुभवों से ही सीखा है।
फिलहाल, 13 साल के प्रशासनिक सफर के बाद दिव्या मित्तल ने अपनी झोली में यादों और लोगों के आशीर्वाद को समेटकर एक नया रास्ता चुनने का साहस दिखाया है।
*आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) August 30, 2026
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर सब कुछ पा लेने पर भी कुछ… pic.twitter.com/4VRXpK8nu8
मुसलमानों के बिना भारत की कल्पना हिंदुत्व के खिलाफ : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत
महिला एशिया कप: जीत की तलाश में उतरेगी टीम इंडिया, थाईलैंड के खिलाफ आज आगाज
मुसलमानों को बाहर निकालना हिंदुत्व नहीं : न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, जानिए भाषण की 5 बड़ी बातें
मुसलमानों के बिना भारत की कल्पना हिंदू धर्म के खिलाफ : अमेरिका में गरजे मोहन भागवत
चित्रकूट में जल प्रलय: 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ उफनी मंदाकिनी, बाढ़ में डूबे रामघाट और मंदिर
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत इन जिलों में 2 सितंबर तक आफत की बरसात
मेट्रो में दिखा भारतीय क्रिकेट का गेंदबाजी उस्ताद , सादगी देख फैंस ने ठोका सलाम
यूपी के लोकल को ग्लोबल बनाने की तैयारी: CM योगी का मिशन एमएसएमई
13 साल की IAS सेवा के बाद दिव्या मित्तल का इस्तीफा, भावुक पोस्ट में बताई विदाई की वजह
जो मुस्लिम विरोधी, वो हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान