उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार (30 अगस्त) को राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े सवाल उठाए।
जातीय जनगणना और खंगार समाज के लिए ऐलान अखिलेश यादव ने घोषणा की कि यदि प्रदेश में उनकी सरकार बनती है, तो वे तीन महीने के भीतर जातीय जनगणना करवाएंगे। उन्होंने जुझौतिखण्ड गढ़कुंडार के महाराजा खेतसिंह खंगार जूदेव का जिक्र करते हुए कहा कि उनके समाज को अपेक्षित सम्मान नहीं मिला है। सपा प्रमुख ने वादा किया कि लखनऊ में गोमती किनारे महाराजा खंगार की अष्टधातु की प्रतिमा लगाई जाएगी।
महिलाओं और शिक्षा पर बड़ा वादा पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने बंद पड़े 26 हजार स्कूलों को पुनः शुरू करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में मुख्य रूप से PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है।
एक्सप्रेसवे और भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार अखिलेश ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इनके द्वारा बनाए गए एक्सप्रेसवे गुणवत्ताहीन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होते ही उसमें दरारें आ गईं और गंगा एक्सप्रेसवे धंस गया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इन एक्सप्रेसवे को डिजाइन करने वाले कौन लोग हैं, जिनकी पूरी स्पेस टेक्नोलॉजी हर बारिश में फेल हो जाती है।
कानून-व्यवस्था और राम मंदिर का मुद्दा सरकार की कार्यप्रणाली पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि यूपी पुलिस का काम केवल हथेली गर्म करना रह गया है। उन्होंने अंकित बालियान हत्याकांड का हवाला देते हुए राज्य को लूट वाली सरकार करार दिया। साथ ही, राम मंदिर में दान चोरी के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा को घेरा और कहा कि ये लोग अधर्मी हैं, जिन्होंने मंदिर को भी नहीं छोड़ा।
JPNIC और RSS पर तंज सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार JPNIC जैसी शानदार इमारतों को सिर्फ बेच सकती है, क्योंकि भ्रष्टाचार ने उनकी सोच को संकुचित कर दिया है। वहीं, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए हिंदू-मुस्लिम एकता के बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ये लोग विदेश में एकता की बात करते हैं और देश में समाज को बांटने का काम करते हैं।
*भाजपाई JPNIC जैसी अद्भुत सिग्नेचर बिल्डिंग को सिर्फ़ बेच सकते हैं, उतना बड़ा कभी सोच नहीं सकते हैं क्योंकि भ्रष्टाचार ने उनकी सोच को संकीर्ण, कुंठित और संकुचित कर दिया है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 30, 2026
भाजपा जाएगी, बड़ी सोच आएगी! pic.twitter.com/jpYrKOGGqs
छुट्टी मिल जाती तो मेरी पत्नी आज जिंदा होती —ड्यूटी के बोझ तले दबी महिला सिपाही की मौत पर मचा बवाल
उज्बेकिस्तान की धरती में छिपा भारत का भविष्य, ऊर्जा से लेकर खनिजों तक क्या है ‘खजाना’?
CPL में रचा गया इतिहास: ड्वेन ब्रावो की नंबर 47 जर्सी हुई हमेशा के लिए रिटायर
सपनों की उड़ान: 13 साल की सेवा के बाद IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
NEET-PG 2026: जयपुर के परीक्षा केंद्र पर तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप, सर्वर ने दिया धोखा
कम से कम मर्जी से छोड़ा... समय रैना के शो में बिहारी-कश्मीरी जोक पर छिड़ा सियासी घमासान
बिजली गुल, परीक्षार्थी परेशान: जयपुर में देरी से शुरू हुई NEET PG परीक्षा
NEET-PG 2026: जयपुर के सेंटर पर सर्वर फेल, छात्रों का फूटा गुस्सा; अब 5 सितंबर को होगी दोबारा परीक्षा
सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाजपा के 3 सांसद, सिख समुदाय का फूटा गुस्सा; कार्रवाई की मांग
हाथरस: चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने इमरान राइडर को भेजा जेल