अमेरिका के मशहूर ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में शनिवार को कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला। भारी बारिश के बाद आई अचानक आई बाढ़ (Flash Flood) ने पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी है। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
पल भर में बदली फिजा शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे ब्राइट एंजेल क्रीक का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ने लगा। देखते ही देखते पानी ने विकराल रूप ले लिया और अपने साथ विशालकाय पत्थर, धातु का भारी मलबा और पेड़-पौधे बहा ले गया। इस आपदा ने फैंटम रेंच और ब्राइट एंजेल कैन्यन को बुरी तरह प्रभावित किया है।
30 मिनट की मूसलाधार बारिश ने मचाया कहर मौसम विभाग के अनुसार, महज 30 मिनट के भीतर 0.5 से 1 इंच तक बारिश दर्ज की गई। इलाके की ढलान वाली भौगोलिक स्थिति के कारण सारा पानी तेजी से नीचे की ओर बहने लगा, जिससे क्रीक पर बने पैदल पुल तक ढह गए। चश्मदीदों के मुताबिक, पानी के बहाव के साथ इमारत के हिस्से तक बहते हुए देखे गए।
62 लोगों का हुआ रेस्क्यू नेशनल पार्क सर्विस और एरिजोना के अधिकारी मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। रविवार सुबह तक फैंटम रेंच से 62 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत की बात यह है कि रेस्क्यू किए गए लोगों में से किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अभी भी और तूफानों की संभावना है, जिससे भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर ब्राइट एंजेल कैंपग्राउंड, फैंटम रेंच और नॉर्थ काइबाब ट्रेल के कुछ हिस्सों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। साथ ही, कोलोराडो नदी में सभी राफ्टिंग गतिविधियां भी रोक दी गई हैं।
अधिकारियों ने पर्यटकों और हाइकर्स से अपील की है कि यदि उनके पास लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी है, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें। ग्रैंड कैन्यन में आई यह आपदा एक बार फिर कुदरत की अनिश्चितता को बयां कर रही है।
🇺🇸: Flash floods sweep Grand Canyon, 62 evacuated and more than 20 still missing.
— World In Last 24hr (@world24x7hr) August 30, 2026
A flash flood hit Bright Angel Canyon and Phantom Ranch at Grand Canyon National Park on Aug. 29, 2026. By Sunday morning, 62 people had been evacuated with no injuries reported; officials say… pic.twitter.com/BT2YxN49uy
साइप्रस तट के पास 267 लोगों से भरी फेरी पलटी, समुद्र में मची अफरा-तफरी
तिहाड़ की सलाखों ने कैसे बदली केजरीवाल और सिसोदिया की जिंदगी? बेंगलुरु में खुला राज
अमेरिका-ईरान में छिड़ा सीधा संघर्ष: जॉर्डन में US एयरबेस पर मिसाइल हमला, मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर
उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM मोदी, कहा- यह 140 करोड़ भारतीयों का गौरव
होटल कांड में नाम घसीटना पड़ा भारी: तेज प्रताप यादव को 50 करोड़ का मानहानि नोटिस
बिश्केक में बड़ी हलचल: SCO शिखर सम्मेलन में मोदी, पुतिन और जिनपिंग का जुटान, वैश्विक राजनीति पर टिकी नजरें
एशिया कप: भारत की धमाकेदार शुरुआत, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास
भारत महाशक्ति नहीं, विश्वगुरु है : कनाडा में मोहन भागवत ने बताया सेवा को हमारा डीएनए
नेपाल में महाप्रलय: बाढ़ और मलबे के सैलाब में 781 लोगों की मौत, 2502 लापता
छुट्टी मिल जाती तो मेरी पत्नी जिंदा होती : महिला सिपाही की मौत पर सिस्टम की बेरहमी पर उठे सवाल