भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नियामक ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और लालजी गोधू एंड कंपनी के हींग पाउडर की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
क्यों हुई ये कार्रवाई? जांच में एवरेस्ट और लालजी गोधू की हींग के नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। नियामक के अनुसार, इन उत्पादों की ब्रांडिंग गलत पाई गई और इनकी गुणवत्ता बेहद घटिया थी। खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम, 2011 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए इन उत्पादों में अल्कोहल में घुलनशील तत्वों की मात्रा शून्य पाई गई, जबकि नियम के अनुसार यह कम से कम 5 फीसदी होनी चाहिए।
हींग में मिलावट का खेल नियामक की जांच में पीली और काली हींग पाउडर में अल्कोहल में घुलनशील अर्क की मात्रा क्रमशः केवल 3.29 फीसदी और 4.4 फीसदी ही मिली। इसके अलावा, लालजी गोधू कंपनी की मिश्रित हींग में स्टार्च की मात्रा जरूरत से कहीं अधिक पाई गई, जो सीधे तौर पर खाने की गुणवत्ता से खिलवाड़ है।
मसालों में भी खोट सिर्फ हींग ही नहीं, एफएसएसएआई की जांच में एवरेस्ट के अन्य लोकप्रिय मसालों पर भी सवाल खड़े हुए हैं। कंपनी के गरम मसाला, चिकन मसाला और अंडा करी मसाला में भी अनियमितताएं पाई गई हैं। इन मानकों की अनदेखी को लेकर नियामक ने एवरेस्ट को आधिकारिक नोटिस जारी किया है।
आगे क्या? FSSAI ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कंपनियां इन खामियों को तुरंत दुरुस्त नहीं करती हैं, तो उनके खिलाफ आगे और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल एवरेस्ट की हींग की सभी किस्मों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न हो।
Big Story
— Sneha Mordani (@snehamordani) August 29, 2026
Everest issued a notice by @fssaiindia
Warnings issued to Laljee Godhu and company
Hing made by Everest found to be misbranded and substandard
Non compliance also in egg curry masala , chicken masala and garam masala made by Everest pic.twitter.com/zacObsUqYw
रावण ने भी बहनों को ऐसा धोखा नहीं दिया था : मुफ्त बस सेवा पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तगड़ा प्रहार
नेपाल जल-प्रलय: अर्थव्यवस्था का 10% हिस्सा डूबा, क्या 2015 के भूकंप से भी बड़ी है यह चुनौती?
अमित शाह के मुंबई दौरे पर रक्षाबंधन की खास झलक: सुनेत्रा पवार ने बांधी राखी, सियासी गलियारों में चर्चा
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर छाईं मोहन भागवत की तस्वीरें, जानें क्या है पूरा मामला
ड्रैगन का खेल खत्म: अर्जेंटीना के सफेद सोने पर भारत का कब्जा, लैटिन अमेरिका में नई आर्थिक क्रांति
नीरज चोपड़ा का सीजन खत्म: चोट ने छीना एशियन गेम्स का रोमांच, अब कौन बनेगा भारत का नया गोल्डन बॉय ?
एवरेस्ट की हींग पर लगा बैन: मसालों में भी मिली बड़ी खामियां, FSSAI की बड़ी कार्रवाई
मुंबई मेट्रो की नई बॉस: अब बिल्ली संभालेगी मुख्य बिल्ली अधिकारी का पद
इशान भैया को नहीं पता था मैं विकेट टेकर हूं , वैभव सूर्यवंशी का गेंदबाजी पर बड़ा खुलासा
उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: राष्ट्रपति के साथ एक ही कार में सवार होकर पहुंचे ताशकंद