नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। ग्लेशियर फटने के बाद भोटेकोशी और त्रिशूली नदी प्रणालियों में आए अचानक उफान ने रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग जैसे जिलों को मलबे में तब्दील कर दिया है।
इस आपदा में अब तक 600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 2,400 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में 178 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। तबाही का आलम यह है कि अस्पतालों के मुर्दाघर कम पड़ गए हैं।
हालात की गंभीरता को देखते हुए नेपाल सरकार ने भारत समेत 4 देशों से रेस्क्यू और शवों की पहचान के लिए मदद मांगी है। मुख्य चुनौती राजधानी काठमांडू से प्रभावित जिलों का संपर्क फिर से बहाल करना है, क्योंकि कई प्रमुख पुल और सड़कें पूरी तरह बह चुकी हैं।
नेपाल के वित्त मंत्रालय के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में 4 से 5 अरब डॉलर का खर्च आ सकता है। यह रकम नेपाल की कुल जीडीपी का लगभग 10 प्रतिशत है।
बाढ़ ने न केवल सड़कों और घरों को तबाह किया है, बल्कि देश की जलविद्युत परियोजनाओं को भी बड़ा झटका दिया है। प्रभावित परियोजनाएं नेपाल की कुल बिजली उत्पादन क्षमता का 12 फीसदी से अधिक हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा आर्थिक जोखिम है।
भले ही 4-5 अरब डॉलर का यह नुकसान 2015 के भूकंप (9 अरब डॉलर) से कम है, लेकिन चुनौती कम नहीं है। 2015 में पुनर्निर्माण कार्य को पूरा होने में लगभग 5 साल का समय लगा था।
विशेषज्ञों का मानना है कि मलबा हटने के बाद जनजीवन कुछ हफ्तों में पटरी पर आता दिख सकता है, लेकिन पूरी तरह से रिकवरी में सालों लग सकते हैं। कुछ संवेदनशील पहाड़ी इलाकों को फिर से व्यवस्थित करने में तो 20 से 25 साल तक का लंबा समय लग सकता है।
फिलहाल सरकार का पूरा ध्यान राहत कार्य और जरूरी सेवाओं को बहाल करने पर है। हालांकि, पर्यटन पर निर्भर नेपाल की अर्थव्यवस्था के लिए सड़कों और पुलों का टूटना एक बड़ी बाधा है। रेमिटेंस और जलविद्युत के बाद पर्यटन ही देश की आय का बड़ा जरिया है, जो इस आपदा के कारण लंबे समय तक प्रभावित रह सकता है।
नेपाल के सामने अब चुनौती सिर्फ घरों का पुनर्निर्माण नहीं, बल्कि उस पूरे बुनियादी ढांचे को फिर से खड़ा करना है, जो देश की रीढ़ है।
VIDEO | Devighat, Nuwakot: The District Ayurveda Health Centre in Devighat is serving as a relief and treatment centre for flood-affected residents following devastating flash floods in Nepal.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 29, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/wK2LVLwGfh
लॉर्ड्स में पाकिस्तान की शर्मनाक बल्लेबाजी: 110 रन पर ढेर, बाबर और पूरी टीम का फ्लॉप शो
नेपाल की बाढ़ से सुरक्षित निकले 106 पर्यटक, बिहार सरकार की मेहमाननवाजी ने जीता सबका दिल
चारों तरफ मौत का सैलाब और बीच में खड़ा हरा घर : हिमालय की तबाही का वो मंजर जिसने दुनिया को चौंकाया
खड़गे के मंच का शुद्धिकरण घोर अपराध, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की FIR की मांग
यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी दांव, कार्ड नहीं, सीधे इलाज का वादा
रक्षाबंधन पर खत्म हुई कड़वाहट: बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को भेजा तोहफा, सुलह पर अभिनेत्री ने कही ये बात
सीएसके में बड़ा बदलाव: क्या धोनी संभालेंगे कोच की कमान? 20 सितंबर को खुलेगा राज
अगला नंबर मासूम शर्मा का : अंकित बालियान की हत्या के बाद हरियाणवी सिंगर को मिली जान से मारने की धमकी
नेपाल में कुदरत का कहर: 11 देशों के 753 नागरिक लापता, 183 भारतीय शामिल
दिल्ली की रेखा सरकार पर मंडराया संकट: 1.5 साल में 3 बड़े घोटालों का आरोप, इस्तीफे पर अड़ी आप