रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव की जुगलबंदी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। शो के एक लेटेस्ट प्रोमो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री और मस्ती साफ देखी जा सकती है, जहां मल्लिका के हरियाणवी डायलॉग्स का जवाब तेज प्रताप ने अपने देसी भोजपुरी अंदाज में दिया।
हरियाणवी बनाम भोजपुरी का मुकाबला वीडियो की शुरुआत में मल्लिका शेरावत ने एक मजेदार खेल शुरू किया। उन्होंने शर्त रखी कि वह हरियाणवी में डायलॉग बोलेंगी और तेज प्रताप को उसका भोजपुरी अनुवाद करना होगा। तेज प्रताप ने चुनौती स्वीकार की, लेकिन खेल के दौरान उनका चुलबुला अंदाज मल्लिका को बार-बार हंसने पर मजबूर करता रहा।
मुस्कुराहट से लेकर सब्र का इम्तिहान तक मल्लिका ने जब पहला डायलॉग बोला, छोरे, थारी स्माइल ने तो कमाल कर दिया, तो तेज प्रताप ने तुरंत जवाब दिया, तोहार मुस्कुराहट बड़ा लाजवाब बा मल्लिका जी।
बात तब और दिलचस्प हो गई जब मल्लिका ने कहा, छोरे घड़ां ना बोल, मेरे सब्र का इम्तिहान ना ले। इस पर तेज प्रताप ने अपनी ठेठ शैली में कहा, पगला गइल का? उनके इस अंदाज ने मल्लिका को लोटपोट कर दिया।
आखिरी छक्के ने लूटी महफिल खेल के अंत में मल्लिका ने दांव पेच बदलते हुए पूछा, मेरे साथ फिलम देखन चालेगा? इस बार तेज प्रताप ने ट्रांसलेशन के झमेले में पड़ने के बजाय दो टुक शब्दों में कहा— चलिए! उनका यह सीधा और सादगी भरा अंदाज देख मल्लिका भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि मल्लिका और तेज प्रताप की यह जुगलबंदी शो की जान है। बता दें कि यह शो रोजाना रात 9 बजे हॉटस्टार और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।
Tej Bhaiyya can make anything sound cute 🥰#BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/HGyRcZMSXh
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 29, 2026
मनोज जरांगे के समर्थन में मराठा समाज का उग्र प्रदर्शन, धुले-सोलापुर हाईवे घंटों रहा जाम
यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी: जल्द खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते, 1 लाख पदों पर भर्ती की तैयारी
मौत को मात देकर लौटी 97 साल की बुजुर्ग, नेपाल की तबाही के बीच दिखा चमत्कार
खड़गे के शुद्धिकरण पर भड़के राहुल गांधी: धामी सरकार से की FIR की मांग, RSS पर बोला बड़ा हमला
बीजेपी में मचा बवाल: शोक सभा में शामिल होने पर अध्यक्ष ने तीन वरिष्ठ नेताओं को लगाई फटकार
देवरिया को मुख्यमंत्री योगी की 305 करोड़ की सौगात: 80 परियोजनाओं का शिलान्यास, विकास की नई गाथा
Everest की हींग पर FSSAI की गाज, मानकों का उल्लंघन पड़ा भारी
वो बेईमान नहीं है, उसे छोड़ दो : इमरान खान को याद कर सरेआम रो पड़े जावेद मियांदाद
नेपाल की बाढ़ से सुरक्षित निकले 106 पर्यटक, बिहार सरकार की मेहमाननवाजी ने जीता सबका दिल
यूपी में बुजुर्ग महिलाओं के लिए रोडवेज का सफर हुआ मुफ्त: बलिया से सीएम योगी का बड़ा ऐलान