हींग की गुणवत्ता पर सवाल भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़े ब्रांड्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स और लालजी गोधू एंड कंपनी की कंपाउंड हींग की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। लैब टेस्ट में ये उत्पाद गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे।
क्या है मामला? एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद FSSAI ने हींग के प्रमुख ब्रांडों की गहन जांच शुरू की। मुंबई और गुजरात के उमबरगांव स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से लिए गए नमूनों की जांच में भारी अनियमितताएं पाई गईं। रेगुलेटर ने कंपनियों को नियमों के उल्लंघन पर स्पष्टीकरण देने और बाजार से घटिया उत्पादों को वापस मंगाने का निर्देश दिया है।
मानकों में बड़ी चूक नियमों के अनुसार, कंपाउंड हींग में कम से कम 5 प्रतिशत अल्कोहल में घुलनशील अर्क (extract) होना अनिवार्य है। जांच में सामने आया कि इन उत्पादों में यह अर्क केवल 0 से 3 प्रतिशत ही था। इसका सीधा मतलब है कि निर्माता तय मात्रा से 30 से 40 प्रतिशत कम कच्ची हींग का इस्तेमाल कर रहे थे।
स्टार्च की मिलावट का खुलासा लालजी गोधू की यूनिट से लिए गए कच्ची हींग के नमूनों में 15 से 32 प्रतिशत तक स्टार्च पाया गया। जबकि सुरक्षा मानकों के तहत इसमें स्टार्च की मात्रा अधिकतम 1 प्रतिशत ही होनी चाहिए। इतनी भारी मात्रा में स्टार्च का मिलना सीधा-सीधा मिलावट की ओर इशारा करता है।
मसालों पर भी नजर हींग के अलावा, FSSAI की जांच में एवरेस्ट के एग करी मसाला, चिकन मसाला और गरम मसाला में भी तय मानकों का पालन नहीं होने की बात सामने आई है। हालांकि, इन मसालों पर फिलहाल प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन एफएसएसएआई की नजर इन उत्पादों पर भी बनी हुई है।
सरकार की सख्त चेतावनी यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद और भी अहम हो गई है। हाल ही में कोर्ट ने पैक्ड फूड के पैकेटों पर वॉर्निंग लेबल लगाने में देरी को लेकर सरकार और FSSAI को फटकार लगाई थी। अब एफएसएसएआई ने साफ कर दिया है कि खाद्य सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक कंपनियां मानकों को पूरा करने का लिखित भरोसा और सुधार नहीं करतीं, तब तक बिक्री पर यह रोक जारी रहेगी।
The Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) has taken regulatory enforcement action under the Food Safety and Standards Act, 2006, issuing Prohibition Orders against M/s Everest Food Products Private Limited and M/s Laljee Godhoo and Company #FSSAINotice #FSSAIAction pic.twitter.com/afIwTFCuHb
— FSSAI (@fssaiindia) August 29, 2026
अगला नंबर मासूम शर्मा का : अंकित बालियान की हत्या के बाद हरियाणवी सिंगर को मिली जान से मारने की धमकी
12वीं पास छात्रों ने रचा 403 करोड़ का डिजिटल जाल, झांसी से चीन तक फैला था नेटवर्क
उन्हें पता नहीं था मैं विकेटटेकर हूं... , 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने खोला ईशान किशन के साथ हुए उस सीक्रेट का राज
रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बड़ा तोहफा: 67 लाख बहनों के खातों में पहुंची महतारी वंदन की सौगात
वह बेईमान नहीं हो सकते , इमरान खान के लिए रो पड़े जावेद मियांदाद, जेल की स्थिति पर जताई चिंता
ईशान किशन ने समझी रिस्क, पर वैभव सूर्यवंशी ने साबित किया खुद को विकेट-टेकर
308 टायर, 100 फीट लंबाई और रुका हुआ सफर: रांची की सड़कों पर खड़ा ये जंबो ट्रक क्यों बना चर्चा का विषय?
बेबी एबी का तूफान: 234 के स्ट्राइक रेट से बरपाया कहर, जिम्बाब्वे के खिलाफ अकेले जिताया मैच
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर गूंजा मोहन भागवत का नाम, ऐतिहासिक संबोधन से पहले दिखा भव्य नजारा
क्या 17 साल पहले ही हो गई थी नेपाल त्रासदी की भविष्यवाणी? हॉलीवुड फिल्म के सीन्स देख दंग रह गई दुनिया