उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच राजनीतिक बयानबाजी अपने चरम पर है। देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। सीएम ने सपा को डकैतों का गिरोह करार दिया है।
JPNIC में सैफई सिंडिकेट की साजिश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) के निर्माण को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने अपने ही आदर्श पुरुष जयप्रकाश नारायण की विचारधारा का सम्मान नहीं किया।
योगी ने कहा, JPNIC की शुरुआती लागत 200 करोड़ थी, जिसे सपा ने 864 करोड़ तक पहुंचा दिया, फिर भी काम अधूरा रहा। यह पैसा जनता का था, जिसे सैफई सिंडिकेट ने अपनी अय्याशी के लिए लूटा।
निजी कंपनी बनाने का आरोप सीएम योगी ने दावा किया कि सपा की मंशा JPNIC को एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाने की थी। उन्होंने कहा कि इस कंपनी में अखिलेश यादव, डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव जैसे परिवार के लोग शामिल थे।
उनका आरोप है कि होटल, जिम और क्लब से होने वाली कमाई सीधे सपा परिवार की जेब में जानी थी। योगी ने कहा कि इस भ्रष्टाचार के लिए अखिलेश यादव को जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
बबुआ 12 बजे सोकर उठेंगे तो दिमाग क्या काम करेगा मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे दोपहर 12 बजे सोकर उठते हैं, इसलिए उनका दिमाग ठीक से काम नहीं करता। उन्होंने कहा, जब हम मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू कर रहे थे, तब बबुआ की नींद टूटी और उन्होंने आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। वे भूल गए कि क्या बोलना है और उल-जुलूल बयान देने लगे।
माफिया खत्म और विकास की लहर योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी में माफियाओं की समानांतर सत्ता चलती थी। उन्होंने कहा, पहले एक जिला, एक माफिया का दौर था, अब एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज है।
उन्होंने इंसेफेलाइटिस का जिक्र करते हुए कहा कि 40 साल में 50 हजार मासूमों की मौत हुई, क्योंकि उस समय की सरकारों की मानसिकता बीमार थी। उन्होंने दावा किया कि अब यूपी बीमारू राज्य नहीं, बल्कि प्रगति की राह पर है।
*#WATCH | Deoria, Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath says, As we launched the free bus travel scheme on the 26th, the Samajwadi Party’s Babua suddenly woke from his slumber and hurriedly called a press conference. He completely forgot what he was supposed to say.… pic.twitter.com/VvOgfbckVD
— ANI (@ANI) August 29, 2026
इमरान खान के साथ जो हो रहा है वो गलत है : जावेद मियांदाद ने सरकार से की भावुक अपील
नेपाल की बाढ़ से मौत को मात देकर लौटे 106 यात्री, नागपुर के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन
चित्रकूट में जल प्रलय: मंदाकिनी ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड, बाढ़ के पानी से थमी ट्रेनों की रफ्तार
रक्षाबंधन पर मौत से जंग: उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला
नेपाल में जलजला: 188 किमी/घंटे की रफ्तार, हिरोशिमा जैसी तबाही!
उन्हें पता नहीं था मैं विकेटटेकर हूं... , 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने खोला ईशान किशन के साथ हुए उस सीक्रेट का राज
एशियन गेम्स से बाहर हुए गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, चोट के कारण सीजन का किया अंत
टीम इंडिया के लिए मिली-जुली खबर: बुमराह-पांड्या की वापसी पर सस्पेंस, युवा स्टार पूरी तरह फिट
राशन कार्ड में बदलाव करवाना हुआ आसान: नाम से लेकर पता तक, घर बैठे करें अपडेट
बस में चढ़ते ही लड़खड़ाए बुजुर्ग, क्लीनर की फुर्ती ने मौत के मुंह से खींचा बाहर