सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें केरल की एक बस में सवार होते समय एक बुजुर्ग यात्री की जान बाल-बाल बची। अगर समय रहते बस के क्लीनर ने अपनी सूझबूझ नहीं दिखाई होती, तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था।
क्या है वायरल वीडियो में? यह घटना केरल के कुट्टियाट्टूर-कन्नूर रूट पर चलने वाली पार्वती बस की है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति, जिनके हाथ में सामान है, धीरे-धीरे बस में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे ही वे दरवाजे के पास पैर रखते हैं, अचानक उनका संतुलन बिगड़ जाता है और वे लड़खड़ाने लगते हैं। स्थिति ऐसी थी कि अगर वे नीचे गिर जाते तो गंभीर चोट लग सकती थी।
क्लीनर बना गार्जियन एंजेल जैसे ही बुजुर्ग का पैर फिसला, दरवाजे के पास खड़े क्लीनर अतुल कुकू की नजर उन पर पड़ी। अतुल ने बिना एक सेकंड गंवाए फुर्ती दिखाई और बुजुर्ग को मजबूती से पकड़ लिया। एक और यात्री भी फौरन मदद के लिए आगे आया। दोनों ने मिलकर बुजुर्ग को तब तक थामे रखा, जब तक वे पूरी तरह संभल नहीं गए।
यूजर्स ने की अतुल की तारीफ वीडियो सामने आने के बाद हर तरफ अतुल कुकू की वाहवाही हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अतुल की तत्परता और सतर्कता ने एक बुजुर्ग की जान बचा ली। कई लोगों ने लिखा, ऐसे कर्मचारी ही मानवता की मिसाल होते हैं। हर किसी में ऐसी फुर्ती और संवेदनशीलता नहीं होती।
बसों की सुरक्षा पर फिर छिड़ी बहस इस वीडियो के वायरल होने के बाद सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बुजुर्गों और बच्चों के चढ़ते समय ड्राइवरों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। कई यूजर्स ने सुझाव दिया कि बसों में सुरक्षा की दृष्टि से ऑटोमैटिक दरवाजे होने चाहिए, ताकि यात्रियों के सुरक्षित चढ़ने से पहले बस न चल सके।
फिलहाल, इस पूरे वाकये ने यह तो साबित कर दिया कि तकनीकी सुविधाओं से ज्यादा मानवीय संवेदना और सतर्कता किसी की जान बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। अतुल की दिलेरी का यह वीडियो अब एक नजीर बन गया है।
लेखक: शेख इंजमाम उल हक
A True Saviour!
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) August 29, 2026
A bus cleaner became a guardian angel for an elderly passenger who nearly fell while boarding the bus.
With quick reflexes and presence of mind, Atul Kuku, the cleaner of the Parvathi bus operating on the Kuttiattoor–Kannur route, immediately stepped in and… pic.twitter.com/PtnMcIguWJ
सोनिया गांधी की किताब पर छिड़ा सियासी घमासान: संस्मरण या फिक्शन?
कैमरे में कैद हुआ ग्लेशियर टूटने का खौफनाक मंजर, नेपाल में मची तबाही का वीडियो वायरल
राशन कार्ड में बदलाव करवाना हुआ आसान: नाम से लेकर पता तक, घर बैठे करें अपडेट
नेपाल में जलप्रलय: 699 लोगों की मौत, 2400 लापता; मलबे के नीचे दबी उम्मीदें
पूरे गांव बह गए, 7,000 मौतें... : नेपाल की तबाही देख सहमे अरबपति बिनोद चौधरी, चीन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर उठाए सवाल!
कमबैक आसान नहीं होगा ... नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, लिखा इमोशनल पोस्ट
सुभाष चंद्रा के आरोपों पर बिफरा रिलायंस, कहा- मीडिया का इस्तेमाल हमले के लिए नहीं होता
15 साल के वैभव सूर्यवंशी क्यों हुए अंडर-19 टीम से बाहर? BCCI का ये कड़ा नियम है वजह
नीरज चोपड़ा हुए बाहर, एशियन गेम्स 2026 में अब किसके सिर सजेगा गोल्ड का ताज?
किराए के पैसों से घर चला रहे सुभाष चंद्रा, कभी था हजारों करोड़ का साम्राज्य