टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टूर्नामेंट खत्म होते ही टीम से बाहर कर दिया गया। सिलेक्टर्स के इस चौंकाने वाले फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब कप्तानी छिनने और टीम से ड्रॉप होने पर सूर्या ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।
सब कुछ सही चल रहा था, फिर बदलाव क्यों? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में सूर्या ने अपने दिल का हाल बयां किया। उन्होंने कहा, जब मुझे पता चला कि मेरा नाम टीम में नहीं है, तो पहले मैं मुस्कुराया। मैं हैरान और निराश था। हमने दो साल में एक भी सीरीज नहीं हारी, वर्ल्ड कप और एशिया कप जीता। जब सब कुछ सही चल रहा था, तो फिर अचानक बदलाव की क्या जरूरत थी?
डेढ़ महीने तक दिमाग में घूमता रहा सवाल सूर्या ने खुलासा किया कि टीम से बाहर होने के बाद करीब डेढ़ महीने तक वे बस यही सोचते रहे कि आखिर उनके साथ ऐसा कैसे हो सकता है। खिलाड़ी ने बताया, भले ही मेरा आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला पचाना मुश्किल था। अकेले में मन में कई सवाल उठते थे, लेकिन परिवार और दोस्तों ने मुझे संभाला।
सेलेक्टर्स ने पहले ही दे दी थी जानकारी सूर्यकुमार ने बताया कि टीम की घोषणा से दो-तीन दिन पहले ही सिलेक्शन कमिटी ने उन्हें फोन कर दिया था। उनसे कहा गया कि अब आगे बढ़ने का समय है । सूर्या ने इस पर कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी और कहा, मैंने फैसला स्वीकार कर लिया। मैं जानता हूं कि यह फैसला जिसने भी लिया, उसने टीम के हित में ही सोचा होगा।
श्रेयस अय्यर के लिए कही ये बात टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपे जाने पर सूर्या ने खेल भावना का परिचय दिया। उन्होंने कहा, मैंने श्रेयस के साथ काफी क्रिकेट खेला है। वह एक अच्छे खिलाड़ी, बेहतरीन इंसान और शानदार कप्तान भी हैं।
शानदार रहा है कप्तानी रिकॉर्ड जुलाई 2024 में कमान संभालने के बाद सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड बेदाग रहा था। उनकी कप्तानी में भारत ने एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई। वर्ल्ड कप जीत के बाद अचानक उन्हें टीम से बाहर करना चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल, सूर्यकुमार भारतीय टीम में अपनी वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और खुद को दोबारा साबित करने की तैयारी में जुटे हैं।
🚨 Suryakumar Yadav statement on dropped from the team after winning the T20 World Cup 26 🚨
— Vikas (@Vikas662005) August 29, 2026
The one he chose, I played a lot of cricket with Shreyas, he is a good player, good human being & good captain also .
So I don t think, why did you make this ? I was a little… pic.twitter.com/f7p1Kck3Dt
उत्तराखंड में भू-माफिया पर धामी सरकार का प्रहार: 13 हजार एकड़ सरकारी जमीन कराई मुक्त
नेपाल में आपदा का फायदा: बहकर आए बैंक लॉकर पर ग्रामीणों का धावा, 29 गिरफ्तार
गढ़चिरौली: पुल न होने से गर्भवती महिला की जान पर बन आई, खाट पर उफनता नाला पार करने को मजबूर ग्रामीण
वृद्धाश्रम में भावुक हुए पवन सिंह: बुजुर्गों के पैर छूकर बोले- आप इंसान के रूप में साक्षात भगवान हैं
नेपाल में कुदरत का कहर: मौत के मुंह से कैसे बचा हरे घर का परिवार?
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर गूंजा मोहन भागवत का नाम, ऐतिहासिक संबोधन से पहले दिखा भव्य नजारा
इंग्लैंड में राहुल चाहर का स्पिन जादू : काउंटी चैंपियनशिप में 6 विकेट लेकर मचाया कोहराम
JPNIC घोटाला: योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला, पूछा- 200 करोड़ का प्रोजेक्ट 864 करोड़ में कैसे बना?
देश में दो विचारधाराओं के बीच सीधी जंग : दलितों के अपमान पर राहुल गांधी का तीखा प्रहार
रक्षाबंधन पर मौत से जंग: उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला