चीन फिलहाल प्रकृति के विकराल रूप का सामना कर रहा है। एडवांस तकनीक के बावजूद चीन का पूर्वी तट टाइफून डॉल्फिन के आगे बेबस नजर आया। इस तूफानी कहर ने शंघाई को पूरी तरह से जलमग्न कर दिया है, जिसे पिछले 150 सालों में ऐसी तबाही का सामना नहीं करना पड़ा था।
शंघाई बना वेनिस, सड़कों पर बह रही नदियां टाइफून डॉल्फिन के टकराने के बाद शंघाई में हुई मूसलाधार बारिश ने इतिहास रच दिया है। शहर के मौसम केंद्रों ने 24 घंटे के भीतर 220 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की, जो पिछले डेढ़ दशक का रिकॉर्ड है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शंघाई की सड़कें किसी नदी की तरह नजर आ रही हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है।
इमरजेंसी का आलम: 10 लाख लोग विस्थापित हालात की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने लेवल-1 का अलर्ट जारी किया है। शंघाई, झेजियांग और फुजियान प्रांतों को मिलाकर कुल 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। झेजियांग में ही करीब 9 लाख लोगों के लिए 1500 से ज्यादा इमरजेंसी शेल्टर खोले गए हैं।
हवाई और रेल सेवा पूरी तरह ठप तूफान का असर परिवहन सेवाओं पर भी भारी पड़ा है। शंघाई के दोनों मुख्य हवाई अड्डों से 1300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण ट्रेन सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बंदरगाहों को बंद कर दिया गया है और जहाजों को वापस पोर्ट पर बुला लिया गया है।
अभी और बढ़ेगा खतरा हालांकि डॉल्फिन अब कमजोर होकर उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल चुका है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में झेजियांग, जियांग्सू और शंघाई में 200 से 400 मिलीमीटर तक और बारिश होने का अनुमान जताया है। प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर रहने और तटीय इलाकों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।
जलवायु परिवर्तन की चेतावनी विशेषज्ञों का मानना है कि घनी आबादी वाले और कंक्रीट से ढके शंघाई में जमीन पानी सोखने में असमर्थ है, जिससे बाढ़ का संकट और गहरा जाता है। यह भीषण जलप्रलय जलवायु परिवर्तन और शहरी नियोजन की खामियों को भी आईना दिखा रही है। फिलहाल चीन की पूरी मशीनरी राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
🌀Authorities moved offshore workers to safety, ordered vessels back to port & increased checks at reservoirs, mountain streams, landslide-prone areas, construction sites & tourist locations.#Typhoon_Dolphin #China https://t.co/nFJ01KrWNU
— ⚡️🌎 World News 🌐⚡️ (@ferozwala) August 9, 2026
🌧️Torrential rain is forecast for… pic.twitter.com/T3vRxUrkOU
आज 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली से यूपी-बिहार तक मौसम में बड़ा बदलाव
मुंबई: FDA के डर से लाल से गोल्डन हुआ चिकन लॉलीपॉप, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
झारखंड विधानसभा मार्च: छात्रों की जिद और पुलिस की सख्ती, पैलेट गन के दावे पर क्या है सच?
संसद का मानसून सत्र: आज लोकसभा में 4 बड़े बिल, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
विधानसभा घेराव: वॉटर कैनन के सामने बैरिकेड पर चढ़कर छात्र का डांस, रांची में आर-पार के मूड में अभ्यर्थी
ममता बनर्जी से बात करने से भाई का इनकार, पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर छिड़ा सियासी संग्राम
ममता पर अब फूल नहीं, कीचड़ ही उछाला जाएगा : बीजेपी विधायक के बयान से बंगाल में बवाल
बिहार: खुद को NSA अजीत डोभाल का एजेंट बताने वाला फर्जी IAS गिरफ्तार, 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला ठग
हट जाओ, वरना कूद जाऊंगा : पुलिस को देखते ही टावर पर चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, फिल्मी अंदाज में हुआ फरार
क्या श्रीलंका सीरीज में बदलेगी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी? वॉर्म-अप मैच के संकेत ने बढ़ाई हलचल