महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा मुंबई के रेस्टोरेंट्स और फूड आउटलेट्स पर की जा रही सख्ती का असर अब खाने की थाली तक पहुंच गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें चिकन लॉलीपॉप अपने पारंपरिक चमकीले लाल रंग की जगह सुनहरे-भूरे रंग (Golden-brown) का दिखाई दे रहा है।
तुकाराम मुंधे की कार्रवाई का असर FDA कमिश्नर तुकाराम मुंधे की अगुवाई में राज्यभर में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और हानिकारक आर्टिफिशियल फूड कलर्स के इस्तेमाल के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के डर से शहर के कई रेस्टोरेंट संचालक अब बिना किसी कृत्रिम रंग के चिकन लॉलीपॉप और मंचूरियन परोस रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में? वीडियो में दिख रहा चिकन लॉलीपॉप पकौड़ों जैसा नजर आ रहा है। इसे शेयर करने वाले यूजर का दावा है कि रंग हटाए जाने के बाद डिश का असली रूप सामने आया है। वीडियो के साथ यह सवाल भी उठाया गया है कि क्या ग्राहक बिना चटख लाल रंग के चिकन लॉलीपॉप को उसी उत्साह के साथ स्वीकार करेंगे, जिसे वे सालों से खाते आ रहे हैं।
यूजर कर रहे हैं मिलावट पर सवाल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। बड़ी संख्या में यूजर्स FDA की इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि सख्ती के कारण ही आज रेस्टोरेंट मालिक असुरक्षित रंगों का त्याग करने पर मजबूर हुए हैं।
प्राकृतिक विकल्प पर जोर बहस के दौरान कई यूजर्स ने सुझाव दिया है कि स्वाद और रंग के लिए हानिकारक केमिकल की जरूरत ही नहीं है। लोगों का कहना है कि कश्मीरी लाल मिर्च और सोया सॉस जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल करके भी डिश को बेहतरीन रंग और स्वाद दिया जा सकता है।
अत्यधिक लाल रंग के पीछे का असली कारण अक्सर कम लागत और अधिक आकर्षण बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ग्राहक जागरूक हों और प्राकृतिक रूप से बने खाने को प्राथमिकता दें, तो रेस्टोरेंट संचालकों को सिंथेटिक रंगों का उपयोग करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।
Restaurant owners are now serving Chicken Lollipop and Manchurian without colour due to fear of Tukaram Mundhe. pic.twitter.com/r47NCW0cr2
— Bewda babloo 🧉 (@babloobhaiya3) August 6, 2026
CPL 2026: सुनील नरेन की जादुई फिरकी, 24 में से 21 गेंदें डाली डॉट, बल्लेबाजों के लिए पहली पहेली
तीन गेंद, तीन छक्के और मैच खत्म! मोहम्मद सिराज बने टीम इंडिया के फिनिशर
गाजा में शांति की उम्मीदों को झटका: ट्रंप के पीस प्लान को नेतन्याहू ने किया खारिज
CoE सिर्फ रिहैबलीटेशन सेंटर नहीं: टीम इंडिया की चोटों पर बोले वीवीएस लक्ष्मण
छतरी बनी माइक, नन्हीं रिपोर्टरों ने दिखाई सड़क की बदहाली; PWD के दावों की खुली पोल
जो खेलेगा, वो खिलेगा: मेडल विजेताओं से मिले PM मोदी, साझा किया गौरवपूर्ण पल
वार्म-अप मैच में ऋषभ पंत का फुटबॉल अवतार, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी!
क्या वाकई 15 साल के हैं वैभव सूर्यवंशी? उम्र के विवाद पर भड़के ब्रेट ली, आलोचकों को दिया करारा जवाब
ग्वालियर में डरी नहीं बेटियां: 80 किमी की रफ्तार से किया स्नैचर का पीछा, बाइक टक्कर मारकर दबोचा
कटोरी पलटने पर भी नहीं गिरेगी दही! घर पर ऐसे जमाएं बाजार जैसी गाढ़ी और मलाईदार दही