महाराष्ट्र के रायगड जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सरकारी तंत्र की लापरवाही और विकास के दावों की पोल खोल दी है। कर्जत तहसील के खांडपे में जिला परिषद स्कूल की छात्राओं ने सड़क की दयनीय स्थिति को दुनिया के सामने लाने के लिए एक अनोखा और धारदार तरीका अपनाया है।
अंदाज निराला: छतरी बनी माइक वीडियो में नन्हीं छात्रा नेहा घारे हाथ में एक छतरी को बूम माइक की तरह पकड़े हुए टीवी रिपोर्टर के अंदाज में रिपोर्टिंग करती नजर आ रही है। वहीं, उसकी सहेली मानसी पवार कैमरामैन की भूमिका निभा रही है। इन बच्चियों ने जिस अंदाज में प्रशासन पर तंज कसा, उसने सभी को हैरान कर दिया है।
गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा? रिपोर्टिंग के दौरान नेहा ने व्यंग्य करते हुए कहा, हम आज कोंडीवडे गांव की सड़क पर हैं। यह सड़क किसी एक्सप्रेस-वे जैसी है, जहां गाड़ियां इतनी सहज गुजरती हैं कि पेट का पानी भी नहीं हिलता। अपनी रिपोर्टिंग के अंत में उन्होंने तीखा सवाल पूछा— समझ नहीं आ रहा कि गड्ढे में रास्ता है या रास्ते में गड्ढा?
प्रशासन की नींद, जनता की मुसीबत कर्जत-कोंडीवडे मार्ग की हालत वर्षों से खस्ता है। यहां से गुजरना बुजुर्गों, बीमारों और स्कूली बच्चों के लिए रोजाना एक संघर्ष जैसा है। बच्चियों का यह वीडियो वायरल होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) अब तक कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है।
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा विकास? सड़कों की इस दुर्दशा के पीछे राजनीतिक भ्रष्टाचार को मुख्य कारण माना जा रहा है। हाल ही में रायगड दौरे पर आए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई-गोवा राजमार्ग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं कमीशनखोरी के कारण 17 सालों से अधूरी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार राजनीतिक दखलअंदाजी और कमीशन के खेल से तंग आकर काम छोड़ने को मजबूर हैं।
जब बड़े-बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं, तब सिस्टम को आईना दिखाने के लिए नन्हीं पीढ़ी को खुद माइक (छतरी) संभालना पड़ता है। यह वीडियो केवल सड़क की समस्या नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का जीवंत दस्तावेज बन गया है।
छाते का माइक और रास्ते पर रिपोर्टिंग, स्कूली बच्चियों ने खोली PWD की पोल, वायरल हुआ वीडियो! pic.twitter.com/tlEQlTQ0w0
— Goraksha Pophlee (@PophleeGor51025) August 9, 2026
बुलेट पर सवार, बारिश में भी अडिग: सीएम मोहन यादव का तिरंगा प्रेम देख गदगद हुआ भोपाल
गंभीर का मास्टरस्ट्रोक: अंत में उतरे मोहम्मद सिराज, लगातार तीन छक्के जड़कर भारत को दिलाई जीत
मौत के मुंह से हिरन को खींच लाया बंदर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सुपरहीरो वीडियो
सेलेक्टर्स सच बोलकर मामला खत्म करें , 2027 वर्ल्ड कप पर रहाणे का रोहित को लेकर बड़ा बयान
सऊदी अरामको पर बड़ा ड्रोन हमला: जजान रिफाइनरी में लगी आग, हूतियों ने ली हमले की जिम्मेदारी
JPSC में बड़ी हलचल: छात्रों के आंदोलन के बीच तीन सदस्यों का इस्तीफा, जारी रहेगा संग्राम
मेसी के गोल के बाद डी पॉल का भावुक रिएक्शन, वायरल वीडियो ने जीते फैंस के दिल
झारखंड का सांस्कृतिक महाकुंभ: आज से रांची में आदिवासी महोत्सव की भव्य शुरुआत
क्या जिंदा हैं मुजतबा खामेनेई? मौत की अफवाहों के बीच 12 सेकंड के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
तीज के रंग में सराबोर दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली हाट में मनाया तीज महोत्सव 2026