रांची के मोरहाबादी मैदान में आज से दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का आगाज हो गया है। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस दौरान राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का अनूठा समागम देखने को मिल रहा है।
32 जनजातियों की गौरवशाली गाथा यह महोत्सव झारखंड की 32 जनजातियों की अनूठी जीवन पद्धति और उनके बलिदान की गाथाओं को समर्पित है। कार्यक्रम में राज्य के 600 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंडारी, कुडुख, संथाली, हो और खड़िया जैसी जनजातियों के साथ-साथ पंचपरगनिया, कुरमाली, नागपुरी और खोरठा भाषाओं के लोक संगीत और नृत्य का संगम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
परंपरा, खानपान और फैशन का तड़का महोत्सव में आदिवासी जीवन शैली को करीब से समझने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न पवेलियन बनाए गए हैं, जहां पारंपरिक खानपान, वेशभूषा और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही, आदिवासी फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
फिल्म स्क्रीनिंग के जरिए सामाजिक सरोकार अमर शहीद चांद भैरव मुर्मू मंडप में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया है। इसमें आदिवासी संस्कृति, उनके संघर्षों और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो दर्शकों को आदिवासी समाज के संघर्ष और उनके जीवन दर्शन से रूबरू करा रही हैं।
अस्तित्व और अस्मिता का उत्सव: सीएम सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महोत्सव को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल संस्कृति का उत्सव नहीं है, बल्कि अपने अस्तित्व और अधिकारों के प्रति संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा, झारखंड की धरती ने दुनिया को प्रकृति पूजा का दर्शन दिया है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा हमारी विरासत है और इसे सुरक्षित रखना हमारा संकल्प है।
लोकगीतों से गूंजेगा मोरहाबादी महोत्सव में नागपुरी लोकगायक नितेश कच्छप सहित कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस महाआयोजन में मांदर की थाप और स्थानीय वाद्ययंत्रों की धुनें मोरहाबादी को आदिवासी संस्कृति के रंग में सराबोर कर देंगी। राज्य सरकार इस महोत्सव के जरिए झारखंड की पहचान को वैश्विक मंच देने की कोशिश कर रही है।
*मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार आयोजित कर रही है #JharkhandAdivasiMahotsav 2026
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) August 8, 2026
राज्य की 33 जनजातियों की अनूठी परंपराओं, कला और जीवन दर्शन को करीब से जानने व अनुभव करने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
9 एवं 10 अगस्त, 2026
मोरहाबादी मैदान, रांची pic.twitter.com/gv7Fe1a3Qm
7 मैचों में 15 विकेट: युजवेंद्र चहल ने वर्ल्ड कप के लिए भरी हुंकार, क्या सेलेक्टर्स की बढ़ेगी मुश्किल?
DSP सिराज का बल्ला गूंजा: आखिरी ओवर के रोमांच में जड़े लगातार 3 छक्के, भारत ने श्रीलंका को चटाई धूल
आज 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली से यूपी-बिहार तक मौसम में बड़ा बदलाव
क्या IAS तुकाराम मुंडे की कुर्सी खतरे में है? परेश रावल ने CM फडणवीस से लगाई गुहार
मल्लिका शेरावत के साथ सूट-बूट में दिखे तेज प्रताप, बोले- एशिया देखेगा कुछ बहुत बड़ा
EPFO अलर्ट: कहीं आपके पीएफ अकाउंट पर तो नहीं साइबर ठगों की नजर? तुरंत बरतें ये सावधानियां
16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का हाई अलर्ट: अगले 24 घंटे सबसे भारी, नदियां उफान पर
छात्रों की बड़ी जीत: हेमंत सरकार ने रद्द की 3 परीक्षाएं, TDPL की जांच अब ED करेगी
JPSC में बड़ा भूचाल: अध्यक्ष के बाद 3 सदस्यों का इस्तीफा, कल CID के सामने पेशी
CPL 2026: सुनील नरेन की जादुई फिरकी, 24 में से 21 गेंदें डाली डॉट, बल्लेबाजों के लिए पहली पहेली