बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण देश भर में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी राज्यों तक कुल 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का हाई अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में जोरदार बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
यूपी में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है। राज्य की कई नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने 10 अगस्त के लिए प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, नोएडा, आगरा, झांसी, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान जताया है।
देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 8 दिनों में ही दिल्ली ने एक महीने के बराबर की बारिश दर्ज की है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अगस्त के पहले हफ्ते में हुई अच्छी बारिश से मॉनसून का कोटा तेजी से पूरा हो रहा है, जिससे लंबे समय से चल रही उमस से राहत मिली है।
लगातार बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और यात्रा के दौरान मौसम के अपडेट पर कड़ी नजर रखें। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
*istrict wise Nowcast Warning valid for next two-three hours:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 8, 2026
Issue Time: 09-08-2026 01:13 Hrs IST
Validity Time: 09-08-2026 04:13 Hrs IST
Orange warnings: Thunderstorms & Lightning with gusty winds ( 40-60 kmph) and moderate rain (5-15 mm/h) very likely over following… pic.twitter.com/LlqoKbAOrM
झारखंड परीक्षा विवाद: 3 बड़ी परीक्षाएं रद्द, ED जांच पर सहमति, फिर भी नहीं थम रहा छात्रों का आंदोलन
बंगाल में खौफ: भारतीय किसान का अपहरण कर बांग्लादेश ले गए 20 घुसपैठिए, सीमा पर तनाव
वॉर्मअप मैच में मोहम्मद सिराज का बल्लेबाज अवतार, आखिरी ओवर में तीन छक्कों से पलटी बाजी
देशभर में कुदरत का कहर: असम में मौत का आंकड़ा 100 के पार, कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
ये जनरल आसिम मुनीर के एजेंट हैं : मथुरा में 6 दिसंबर की कारसेवा के ऐलान पर मौलाना का तीखा हमला
16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का हाई अलर्ट: अगले 24 घंटे सबसे भारी, नदियां उफान पर
संसद का मानसून सत्र: आज लोकसभा में 4 बड़े बिल, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
JPSC पर सरकार नरम, पर छात्र अड़े: बड़ी परीक्षाओं को रद्द करने पर बनी सहमति, CBI जांच पर गतिरोध बरकरार
IND vs SL: टेस्ट क्रिकेट में कौन है असली किंग ? जानिए हेड-टू-हेड के चौंकाने वाले आंकड़े
मध्य प्रदेश की उड़ान: राज्य में खुलेंगे 5 नए एयरपोर्ट, उज्जैन से शुरू होगी हवाई क्रांति