झारखंड की राजधानी रांची आज छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बनी। अपनी मांगों को लेकर हजारों की संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए हैं और राज्य विधानसभा का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। छात्रों का यह हुजूम लगातार बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ रहा है।
पुलिस की वाटर कैनन पर छात्रों का तंज प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया, लेकिन छात्र इससे डरे नहीं, बल्कि इसे एक मजाक की तरह लेते दिखे। छात्रों का आरोप है कि पुलिस द्वारा इस्तेमाल की गई वाटर कैनन से पानी ही नहीं निकला। प्रदर्शनकारियों ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह सरकार के हर काम में भ्रष्टाचार है, अब वाटर कैनन में भी भ्रष्टाचार का नमूना देख लिया।
खून के दाग वाला तोहफा न दें मुख्यमंत्री हंगर स्ट्राइक पर बैठे देवेंद्र महतो एंबुलेंस में सवार होकर इस मार्च में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित करते हुए कहा कि आज उनके पिता शिबू सोरेन का जन्मदिन है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री को आज के दिन युवाओं को कोई ऐसा तोहफा नहीं देना चाहिए जिस पर खून के दाग हों और राज्य कलंकित हो। उन्हें ऐसा उपहार देना चाहिए जिससे युवाओं के चेहरे पर खुशी आए।
17 दिनों से जारी है संघर्ष झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्र पिछले 16 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे थे। आज प्रदर्शन का 17वां दिन है। विधानसभा के आसपास धारा 163 लागू कर दी गई है और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी छात्र सीआईडी जांच की पुरजोर मांग कर रहे हैं।
ED की रडार पर नौकरी का खेल छात्रों का मुख्य मुद्दा जेपीएससी (JPSC) परीक्षाओं में हुई कथित धांधली है। अब इस मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। ईडी की जांच के दायरे में परीक्षा में हुए पैसों के लेनदेन, बिचौलियों की भूमिका, बैंक खातों में संदिग्ध ट्रांजैक्शन और पेपर लीक के बदले हुए करोड़ों के खेल की जांच होने की संभावना है।
प्रशासन की सख्ती और छात्रों का संकल्प छात्रों को रांची पहुंचने से रोकने के लिए प्रशासन ने जिला सीमाओं और प्रमुख रास्तों पर कड़ी चेकिंग की, लेकिन तमाम रुकावटों के बावजूद दूसरे जिलों से छात्र ट्रेन और बस के माध्यम से बड़ी संख्या में राजधानी पहुंच गए। वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी दल भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटे हैं। सोमवार को बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल, रांची में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और हजारों छात्र विधानसभा की ओर कूच कर चुके हैं।
*VIDEO | Ranchi, Jharkhand: Police use water cannons to disperse the protesting students.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 10, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/R4db3zsGKO
ऋषभ पंत का फुटबॉल अवतार: प्रैक्टिस मैच में गेंद को किक मारते दिखे स्टार खिलाड़ी, वीडियो वायरल
PF खाताधारकों के लिए बड़ी चेतावनी: कहीं खाली न हो जाए आपका बैलेंस, EPFO ने जारी की ये 6 जरूरी गाइडलाइंस
शाहजहांपुर में बिलखते परिजनों का पुलिस अधिकारी पर फूटा गुस्सा: जवान बेटा खोया है, इंसाफ चाहिए
झारखंड में छात्र बनाम सरकार: विधानसभा घेराव से गूंजी रांची, CGL परीक्षा रद्द करने पर अड़ा पेंच
14वीं JPSC विवाद: भारी विरोध के बीच आयोग के तीन सदस्यों का इस्तीफा, सरकार बैकफुट पर
IND VS SL: गाले में बारिश का साया, क्या धुल जाएगा भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट?
प्रयागराज में राहुल गांधी की पिंक शर्ट : महज फैशन या सोची-समझी राजनीतिक चाल?
सुप्रीम कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत, आंखों के इलाज के लिए 3 सप्ताह के लिए विदेश जाने की मिली अनुमति
ऋषभ पंत का अजीबोगरीब शॉट: बल्ले को छोड़ पैर से जमाया शॉट, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!
सावन का दूसरा सोमवार: शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, आस्था का उमड़ा सैलाब