अगर आप भी अपना पीएफ (PF) अकाउंट ऑनलाइन ऑपरेट करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों को साइबर ठगों के प्रति आगाह किया है। फर्जी लिंक और ईमेल के जरिए लोगों के साथ हो रही धोखाधड़ी को देखते हुए EPFO ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
आजकल पीएफ से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो रहे हैं। साइबर अपराधी इसका फायदा उठाकर आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट (Fake Websites) बना रहे हैं। ये ठग SMS, सोशल मीडिया या ईमेल के जरिए फर्जी लिंक भेजते हैं। इन लिंक पर क्लिक करते ही आपसे UAN, पासवर्ड, आधार, पैन कार्ड और बैंक डिटेल्स जैसी संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है, जिसका इस्तेमाल कर आपके खाते को खाली किया जा सकता है।
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए EPFO ने ये 6 जरूरी सलाह दी है:
किसी भी मैसेज में आए लिंक के लालच में न आएं। अगर आपको पीएफ से जुड़ी कोई सेवा चाहिए, तो सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही लॉगिन करें। याद रखें, आपकी सतर्कता ही आपकी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रख सकती है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले Think Before You Click के मंत्र को याद रखें।
Think Before You Click! EPFO urges all members to stay vigilant online. Avoid fake links, verify URLs and protect your personal information at all times.
— EPFO (@officialepfo) August 9, 2026
#EPFOWithYou #HumHainNa #EPFO #ईपीएफओ pic.twitter.com/LwQVy0S84g
नरेंद्र नाम से ही चिढ़ गया था पाकिस्तानी बॉक्सर, पीएम मोदी के सामने खुला कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट का मजेदार राज़
वार्म-अप मैच में ऋषभ पंत का फुटबॉल अवतार, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी!
कंटीली तारों में कैद रांची: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विधानसभा मार्च आज, पुलिस की अभेद्य घेराबंदी
सावन का दूसरा सोमवार: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
गुड बाय इंडिया, मिलते हैं चाइना में : अरुणाचल के युवक का वीडियो वायरल, चीन के कब्जे का किया दावा
फर्जी IAS का 100 करोड़ का साम्राज्य: खुद को बताता था अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट , टेस्ला कार और हिरण के सींग हुए बरामद
अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना, पीएम मोदी ने कहा- आपका वो कदम साधारण नहीं था
हट जाओ, वरना कूद जाऊंगा : पुलिस को देखते ही टावर पर चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, फिल्मी अंदाज में हुआ फरार
98% मांगें मानीं, फिर भी क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन? CBI जांच पर फंसा है बड़ा पेंच
शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा? पेट्रोल में एथेनॉल को लेकर BJP सांसद का विवादित बयान