मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने तीखे बयानों के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने (E20 फ्यूल) का विरोध करने वालों पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
क्या है पूरा मामला? रीवा एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनार्दन मिश्रा ने सरकार की एथेनॉल नीति का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने विरोध करने वालों पर बरसते हुए पूछा, शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? देश में 80 फीसदी पेट्रोल विदेशों से आता है, वहां तेल है ही नहीं तो हम क्या करें?
वैश्विक संकट का दिया हवाला सांसद ने तर्क दिया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्षों के कारण तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि हूतियों द्वारा रास्ता रोके जाने और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण जहाजों को 18,000 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में एथेनॉल ही देश को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
ब्राजील का दिया उदाहरण मिश्रा ने दावा किया कि भारत में एथेनॉल से गाड़ी चलाने की पूरी क्षमता है। उन्होंने ब्राजील का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां वाहन 100 प्रतिशत एथेनॉल पर चल रहे हैं और कोई समस्या नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि जब ऑटोमोबाइल कंपनियां कह रही हैं कि इंजन को कोई दिक्कत नहीं होगी, तो फिर आंदोलन क्यों किया जा रहा है?
बघेली लहजे में आक्रामकता मिश्रा ने अपने संबोधन के दौरान आक्रामक अंदाज में बघेली भाषा का भी पुट दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि एथेनॉल का इस्तेमाल नहीं किया गया, तो देश में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत हो जाएगी। उनके इस बयान के बाद इलाके की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विरोधी दलों ने इसे भाषा की मर्यादा के खिलाफ बताया है।
क्या एथेनॉल वास्तव में सुरक्षित है? सांसद का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश भर में E20 फ्यूल (20% एथेनॉल मिश्रण) के इस्तेमाल को लेकर बहस छिड़ी हुई है। जहां सरकार इसे पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर बता रही है, वहीं आम उपभोक्ता अक्सर गाड़ियों के माइलेज और इंजन की उम्र को लेकर चिंता जाहिर करते रहे हैं।
Rewa, Madhya Pradesh: BJP MP Janardan Mishra says, ...India produces 20 per cent of its oil domestically, while 80 per cent has been sourced from abroad. On top of that, there is a conflict going on at present, the Strait of Hormuz is closed, and the Houthis have also blocked… pic.twitter.com/kLOg8BKTiS
— IANS (@ians_india) August 9, 2026
JPSC में बड़ी हलचल: छात्रों के आंदोलन के बीच तीन सदस्यों का इस्तीफा, जारी रहेगा संग्राम
DSP सिराज का बल्ला गूंजा: आखिरी ओवर के रोमांच में जड़े लगातार 3 छक्के, भारत ने श्रीलंका को चटाई धूल
दिल्ली प्रीमियर लीग में घमासान: मैदान पर भिड़े यश ढुल और प्रियांश आर्या, वीडियो वायरल
LPG ई-केवाईसी अलर्ट: 16 अगस्त से पहले निपटा लें यह काम, वरना महंगा पड़ेगा सिलेंडर!
सावधान! कहीं खाली न हो जाए आपका PF खाता, EPFO ने जारी किया बड़ा अलर्ट
जो खेलेगा, वो खिलेगा : पीएम मोदी से मिले कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन, जोश से भरा माहौल
बागपत की संवेदनशील डीएम अस्मिता लाल: कांवड़ यात्रा पर बरसाए फूल, मरणोपरांत नेत्रदान का लिया संकल्प
बंगाल में खौफ: भारतीय किसान का अपहरण कर बांग्लादेश ले गए 20 घुसपैठिए, सीमा पर तनाव
शुभमन गिल फिट, पहले टेस्ट में खेलेंगे; टीम इंडिया के खेमे से आई बड़ी खुशखबरी
लाल सागर में भारतीय नौसेना का दम: हूतियों की चुनौती का जवाब, तेल टैंकरों को दी सुरक्षा कवच