नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के मौजूदा सीजन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। टूर्नामेंट के दो बड़े स्टार खिलाड़ी, अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश ढुल और आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने वाले प्रियांश आर्या के बीच मैदान पर तीखी बहस और बवाल देखने को मिला है।
मैदान पर क्यों गरमाया माहौल? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यश ढुल और प्रियांश आर्या के बीच भारी गहमागहमी साफ नजर आ रही है। मैच के बाद हुई इस बहस ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बीच-बचाव के लिए दौड़ना पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों को एक-दूसरे से दूर ले जाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, लड़ाई की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन चर्चा है कि विवाद मैच के दौरान शुरू हुआ और खेल समाप्त होने के बाद यह और बढ़ गया।
वॉरियर्स ने ढुल की टीम को दी मात इस मुकाबले में प्रियांश आर्या की टीम आउटर दिल्ली वॉरियर्स का पलड़ा भारी रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स ने 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें यजस शर्मा ने 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
जीत के लिए 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यश ढुल की सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम 17.2 ओवर में महज 191 रनों पर सिमट गई।
दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन हार के बावजूद यश ढुल ने अपनी टीम के लिए संघर्ष किया। उन्होंने 23 गेंदों में 47 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। वहीं, टीम के लिए जसवीर सहरावत ने सर्वाधिक 62 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
फिलहाल, इस घटना के बाद दिल्ली क्रिकेट के गलियारों में हलचल तेज है और फैंस सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अभी तक आयोजकों की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Things got super heated out there between Priyansh Arya and Yash Dhull! 🤯 Emotions running high in the DPL as two of Delhi s finest stars go face-to-face in a fiery verbal exchange. pic.twitter.com/yStEujKitW
— Dailydose of Sports (@suuuuspeed) August 9, 2026
14वीं JPSC विवाद: भारी विरोध के बीच आयोग के तीन सदस्यों का इस्तीफा, सरकार बैकफुट पर
सावन का दूसरा सोमवार: नागांव के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
झारखंड में विधानसभा मार्च की तैयारी: सीबीआई जांच की मांग पर अड़े छात्र, सीजेपी का मिला साथ
7 मैचों में 15 विकेट: युजवेंद्र चहल ने वर्ल्ड कप के लिए भरी हुंकार, क्या सेलेक्टर्स की बढ़ेगी मुश्किल?
JPSC पर बड़ा फैसला: सरकार ने माना भ्रष्टाचार, पर CGL परीक्षा पर फंसा पेंच; छात्रों का घेराव जारी
वीवीएस लक्ष्मण ने क्यों ठुकराया टीम इंडिया का हेड कोच पद? खुद बताई इसके पीछे की बड़ी वजह
छात्र आंदोलन पर संसद में गर्मा-गर्मी: अमित शाह देंगे जवाब, पर क्या विपक्ष आएगा चर्चा के लिए?
रांची में छात्र हुंकार : विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरा युवाओं का सैलाब, धारा 163 लागू
होर्मुज के गेट पर जली तेल की मशाल : ईरानी मिसाइल हमले से दहला समुद्री रास्ता
बोल मैं शेर हूं : अरविंद केजरीवाल का तंज, बोले- E-20 पर जनता को डरा रही सरकार