झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्रों का आंदोलन अब और उग्र हो गया है। सरकार के साथ हुई बातचीत के दूसरे दौर के बेनतीजा रहने के बाद, अब प्रदर्शनकारी छात्रों ने आज विधानसभा मार्च का ऐलान किया है।
सीबीआई जांच की मांग पर अड़े छात्र छात्रों की मुख्य मांग परीक्षाओं की सीबीआई से जांच कराने की है। हालांकि, सरकार ने सीआईडी और ईडी के जरिए जांच कराने का आश्वासन दिया है, लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं। प्रदर्शनकारी प्रतिनिधियों का कहना है कि उन्हें सीआईडी की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं है।
कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन इस आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने छात्रों के मार्च में शामिल होने का निर्णय लिया है। पार्टी के कोर सदस्य मुकेश ऑल राउंडर के नेतृत्व में एक दल रांची पहुंच चुका है।
मुकेश ऑल राउंडर ने कहा, हमारे 400 वालंटियर छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे। हमने जंतर-मंतर पर जो लड़ाई लड़ी थी, वही अनुभव यहां काम आएगा। जब तक छात्रों की 100 फीसदी मांगें नहीं मानी जातीं, हम पीछे नहीं हटेंगे।
98 फीसदी मांगें मानने का सरकारी दावा खारिज गौरतलब है कि सरकार ने दावा किया है कि छात्रों की 98 फीसदी मांगें स्वीकार कर ली गई हैं। इस पर पलटवार करते हुए छात्र नेताओं ने इसे सरासर झूठ करार दिया है।
छात्रों का तर्क है कि उन्होंने 13 परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी, जबकि सरकार ने केवल 3 परीक्षाएं ही रद्द की हैं। सबसे बड़ा विवाद जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को लेकर है, जिसे रद्द करने से सरकार ने साफ इनकार कर दिया है।
जांच एजेंसी पर फंसा पेच सरकार ने जेपीएससी और अन्य बैकलॉग परीक्षाओं की जांच ईडी और सीआईडी से कराने पर सहमति दी है। वहीं, छात्र सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं। उनका आरोप है कि सीआईडी अक्सर ऐसे संवेदनशील मामलों को ठंडे बस्ते में डालने के लिए जानी जाती है, इसलिए उन्हें इस पर भरोसा नहीं है। अब सबकी निगाहें आज होने वाले विधानसभा मार्च पर टिकी हैं।
*VIDEO | Ranchi: A delegation of the Cockroach Janta Party (CJP) arrived in Ranchi on August 8 to extend support to students protesting alleged irregularities in recruitment examinations conducted by JPSC-JSSC.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 9, 2026
One of the members from the delegation says, Our position is clear,… pic.twitter.com/FqZNnqIhVv
कोसोवो संसद में बवाल: कार्यवाहक PM पर फेंके गए अंडे, कार्यवाही स्थगित
वार्म-अप मैच में ऋषभ पंत का फुटबॉल अवतार, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी!
सरेआम छिड़ी जंग : महिला मित्र का सामान शिफ्ट करा रहे पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, सोसाइटी में जमकर चले लात-घूंसे
क्या जिंदा हैं मुजतबा खामेनेई? मौत की अफवाहों के बीच 12 सेकंड के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
पुलिस हिरासत में TMC नेता की संदिग्ध मौत: परिवार ने लगाए हत्या के गंभीर आरोप, अभिषेक बनर्जी ने उठाए सवाल
रियो डी जेनेरियो: घने जंगल में गिरा हेलीकॉप्टर, एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत 4 की मौत
पुडुचेरी पुलिस को मिला प्रेसिडेंट्स कलर का गौरव, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - आपकी वीरता का स्वर्णिम अध्याय
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला: गाड़ी पर फेंके पत्थर और जूते, मची अफरा-तफरी
एशले गार्डनर पर पत्नी के गंभीर आरोप: क्या दांव पर लगी ऑस्ट्रेलिया की उपकप्तानी?
टर्बुलेंस में घायल हुए यात्री, अब एयर इंडिया के पायलट का डोप टेस्ट आया पॉजिटिव