लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास में निकाली जा रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रदेशवासियों और कांवड़ियों के नाम एक विशेष पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने कांवड़ यात्रा को केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति की जीवंत पाठशाला बताया है।
समरसता का महापर्व है कांवड़ यात्रा सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा को समरसता का महापर्व बताते हुए कहा कि यह सनातन संस्कृति के समभाव का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने लिखा, इस यात्रा में हर शिवभक्त की पहचान एक ही होती है—कांवड़िया। यहां जाति, वर्ग, भाषा और आर्थिक भेद गौण हो जाते हैं। भगवा वस्त्र और कंधे पर कांवड़ लिए हुए हर भक्त का लक्ष्य केवल महादेव का जलाभिषेक करना होता है।
तप और सेवा का संदेश भगवान शिव के नीलकंठ बनने के प्रसंग को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा तप, सेवा, आत्मसंयम और आपसी सहयोग का संदेश देती है। उन्होंने उन दिव्यांग कांवड़ियों की सराहना की जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी आस्था को अडिग रखते हैं। सीएम ने कहा कि तप से चरित्र दमकता है और सेवा से समाज संवरता है।
प्रशासनिक तैयारियों का आश्वासन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार हर शिवभक्त की सम्मानपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यात्रा मार्गों पर पुष्पवर्षा, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सहायता और प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। साथ ही, निमंत्रण कक्षों के जरिए यात्रा की सतत निगरानी की जा रही है।
कांवड़ियों से विशेष अपील सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से कुछ महत्वपूर्ण आग्रह भी किए हैं:
गरिमा बनाए रखना हमारा दायित्व पत्र के अंत में सीएम ने जोर दिया कि श्रद्धा, अनुशासन और संयम ही कांवड़ यात्रा की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन इस पावन परंपरा की गरिमा को बनाए रखना हर शिवभक्त का नागरिक और सामाजिक कर्तव्य है।
*मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 10, 2026
भारतीय परंपराओं में कुछ यात्राएं धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं होतीं, अपितु वे समाज, संस्कृति, अनुशासन एवं लोकजीवन की जीवंत पाठशाला भी बन जाती हैं। श्रावण में निकलने वाली कांवड़ यात्रा ऐसी ही एक अनुपम परंपरा है, जो प्रत्येक वर्ष करोड़ों श्रद्धालुओं को… pic.twitter.com/Gex9QSpGDX
टीम इंडिया में सरफराज खान की वापसी, दलीप ट्रॉफी से हुए बाहर; जानें क्या है बड़ी वजह
JPSC पर सरकार नरम, पर छात्र अड़े: बड़ी परीक्षाओं को रद्द करने पर बनी सहमति, CBI जांच पर गतिरोध बरकरार
दिल्ली प्रीमियर लीग में मैदान पर महाभारत: मैच के बाद आपस में भिड़े यश ढुल और प्रियांश आर्य, वीडियो वायरल
मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है : पाकिस्तानी बॉक्सर के बयान पर भारतीय एथलीट का बड़ा खुलासा
कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेन में घमासान: टिकट मांगने पर टीटीई से उलझे कांवड़िये, वीडियो वायरल
पीएम मोदी के सामने बॉक्सर नरेंदर ने सुनाया मजेदार किस्सा, पाकिस्तानी खिलाड़ी का दर्द सुनकर ठहाके लगाते रहे प्रधानमंत्री
वार्म-अप मैच में ऋषभ पंत का फुटबॉल अवतार, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी!
10 विकेट नहीं, ये विकेट है कुंबले के दिल के सबसे करीब
झारखंड में आज विद्यार्थी शक्ति का इम्तिहान: विधानसभा घेराव के लिए रांची बनी छावनी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
1 डॉलर में मिल रहा 125 साल पुराना आलीशान बंगला, लेकिन साथ में है एक महंगी शर्त