अमेरिका के मेन (Maine) राज्य के बाथ शहर में एक ऐतिहासिक बंगला चर्चा का विषय बना हुआ है। 1900 में बना डीरिंग हाउस सिर्फ 1 डॉलर (करीब 95 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि, यह डील जितनी आसान दिखती है, उतनी है नहीं।
घर तो मिलेगा, लेकिन जमीन नहीं इस बंगले को खरीदने वाले के सामने सबसे बड़ी शर्त यह है कि उसे घर को उसकी मौजूदा जगह (606 वाशिंगटन स्ट्रीट) से हटाना होगा। जनरल डायनामिक्स बाथ आयरन वर्क्स कंपनी इस जमीन पर अपना विस्तार करना चाहती है। खरीदार को 20 नवंबर 2027 तक इसे किसी कानूनी रूप से मंजूर दूसरी जगह पर शिफ्ट करना अनिवार्य है।
1 डॉलर का घर, खर्चा लाखों में घर की कीमत भले ही मात्र 95 रुपये हो, लेकिन इसे दूसरी जगह ले जाने का खर्च खरीदार की जेब ढीली कर देगा। स्ट्रक्चरल मूवर्स की फीस, परमिट, ट्रांसपोर्टेशन, नई नींव तैयार करना और बिजली-पानी का कनेक्शन लगवाना—इन सब कामों में लाखों डॉलर का खर्च आ सकता है। यदि समय रहते इसे नहीं हटाया गया, तो ऐतिहासिक महत्व के बावजूद इसे तोड़ा जा सकता है।
समुद्री इतिहास का जीता-जागता सबूत यह बंगला मशहूर जहाज निर्माता गार्डिंनर जी. डीरिंग का था, जिन्होंने अपने करियर में 99 जहाजों का निर्माण किया था। बाथ शहर, जिसे सिटी ऑफ शिप्स कहा जाता है, के समुद्री इतिहास में इस घर का बहुत बड़ा स्थान है। यही वजह है कि कंपनी इसे गिराने के बजाय किसी ऐसे व्यक्ति को सौंपना चाहती है जो इसे बचा सके।
कंपनी विस्तार की मजबूरी बाथ आयरन वर्क्स के फैसिलिटीज कैपिटल डायरेक्टर जोलेन निकर्सन का कहना है कि कंपनी को अपने कारोबार के विस्तार और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए इस जमीन की आवश्यकता है। कंपनी की ओर से यह एक अंतिम प्रयास है कि स्थानीय विरासत को सुरक्षित रखा जाए। अब गेंद खरीदारों के पाले में है कि क्या वे लाखों खर्च करके इतिहास को बचा पाएंगे या यह बंगला इतिहास के पन्नों में ही सिमट कर रह जाएगा।
PUBLIC NOTICE! Residential structures for sale for $1— must be relocated, read below for details.
— General Dynamics Bath Iron Works (@GDBIW) August 5, 2026
Purchase Price → One Dollar ($1.00)
Location → 606 Washington St., Bath, Maine
Includes → Two residential structures, including the Deering House
Sale Condition: Buyer must… pic.twitter.com/vU6tluyJlK
गंभीर का मास्टरस्ट्रोक: अंत में उतरे मोहम्मद सिराज, लगातार तीन छक्के जड़कर भारत को दिलाई जीत
आधार में एड्रेस अपडेट रिजेक्ट होने से बचाना है? UIDAI की इस सीक्रेट ट्रिक को जरूर जान लें
परमाणु हथियारों का तहखाना और खौफनाक होड़: रूस की सीधी चुनौती से क्यों घबराया अमेरिका?
भारतीय क्रिकेट का इंजरी संकट : क्या है सच? वीवीएस लक्ष्मण ने खोली तालमेल की पोल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का बड़ा बदलाव: साई सुदर्शन बाहर, सरफराज खान की तूफानी वापसी
बारामती में फिर दहला आसमान: रनवे से फिसला ट्रेनी विमान, बार-बार हादसों से उठे सवाल
उफनती नदी में फंसा था युवक, सुपरहीरो बनकर आए हाथी ने बचाई जान; वीडियो देख दंग रह गए लोग
देशभर में कुदरत का कहर: असम में मौत का आंकड़ा 100 के पार, कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
जीत के बाद भी क्यों जारी रहा IND vs SL वॉर्म-अप मैच? सिराज के तूफानी छक्कों के बावजूद आखिर क्यों नहीं थमा खेल
दिल्ली में कांवड़ यात्रा अलर्ट: 11 अगस्त तक इन रास्तों से बचें, ट्रैफिक पुलिस की सख्त एडवाइजरी