मैनचेस्टर से शुरू हुई महानता आज से ठीक 36 साल पहले, 9 अगस्त 1990 को भारतीय क्रिकेट को उसका सबसे बड़ा स्पिन जादूगर मिला। अनिल कुंबले ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया और भारत के लिए 192वें टेस्ट खिलाड़ी बने।
खास है एलन लैंब का विकेट भले ही कुंबले ने अपने करियर में 619 टेस्ट विकेट लिए और पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का ऐतिहासिक कारनामा किया, लेकिन उनके लिए सबसे यादगार पल अपना पहला टेस्ट विकेट लेना था। उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज एलन लैंब को आउट किया था।
कुंबले ने सोशल मीडिया पर याद करते हुए लिखा, एलन लैंब का विकेट लेना एक शानदार सफर की शुरुआत थी, जिसे मैं आज भी संजोकर रखता हूं। मैं इस यात्रा में साथ देने वाले हर शख्स का आभारी हूं।
619 विकेटों का बेजोड़ रिकॉर्ड डेब्यू के बाद कुंबले ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट के साथ वे भारत के अब तक के सबसे सफल गेंदबाज हैं। दुनिया भर में उनसे आगे केवल मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न और जेम्स एंडरसन ही हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 953 विकेट का उनका आंकड़ा किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा कीर्तिमान है। 1999 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेकर उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट को स्तब्ध कर दिया था।
कोचिंग और सम्मान खिलाड़ी के तौर पर जलवा बिखेरने के बाद, कुंबले ने 2016-2017 के दौरान भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती।
उनकी उपलब्धियों को देखते हुए 2015 में उन्हें ICC हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया। मैनचेस्टर की उस पिच से शुरू हुआ यह सफर आज भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा अध्याय बन चुका है।
It was 36 years ago today that I received my first Test Cap as player number 192 for India. Taking the wicket of Allan Lamb was the start of a truly special journey, one that I cherish deeply to this day.
— Anil Kumble (@anilkumble1074) August 9, 2026
I am incredibly grateful for this journey and everyone who has been a part… pic.twitter.com/HMggfdxfqg
संसद में संग्राम: छात्रों के मुद्दे पर अमित शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सरकार ने कहा- सुनना पड़ेगा
रांची में छात्रों का महासंग्राम : 98% मांगें मानीं फिर भी क्यों नहीं थमा JPSC-JSSC का विरोध?
खेत में दफनाए 5 लाख रुपये: मेहनत की कमाई पर दीमक का डंडा , वीडियो देख लोग हैरान
JPSC-JSSC विवाद: विधानसभा घेराव से पहले रांची में हाई अलर्ट, धारा 163 लागू; आंदोलन पर टिकीं नजरें
रक्षाबंधन पर डाक विभाग का तोहफा: 10% छूट के साथ मिल रहे वाटरप्रूफ लिफाफे, जानिए पूरी डिटेल्स
IND vs SL: टेस्ट क्रिकेट में कौन है असली किंग ? जानिए हेड-टू-हेड के चौंकाने वाले आंकड़े
Realme 16x 5G: 7,000mAh की दमदार बैटरी और कम कीमत, जानें कब होगा लॉन्च
क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा शुद्ध पेट्रोल? एथेनॉल पर भड़के BJP सांसद
दिल्ली प्रीमियर लीग में बवाल: मैदान पर भिड़े यश धुल और प्रियांश आर्या, वीडियो वायरल
दिल्ली प्रीमियर लीग में मैदान पर महाभारत: मैच के बाद आपस में भिड़े यश ढुल और प्रियांश आर्य, वीडियो वायरल