संसद के मानसून सत्र का चौथा सप्ताह भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा है और गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर अड़ा हुआ है।
सदन में फिर दिखा हंगामेदार मंजर कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। प्रश्नकाल चलाने की कोशिश नाकाम रही और सदन को बार-बार स्थगित करना पड़ा। विपक्षी सांसदों की मुख्य मांग है कि गृह मंत्री सदन में आकर छात्रों के मुद्दे पर जवाब दें।
क्या बोले किरेन रिजिजू? केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया है कि सरकार चर्चा से भाग नहीं रही है। उन्होंने कहा, सरकार छात्र आंदोलन और उससे संबंधित हर गतिविधि पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन जब गृह मंत्री सदन में जवाब दें, तो विपक्ष को उसे बाधा डालने के बजाय धैर्यपूर्वक सुनना चाहिए।
विपक्ष पर साधा निशाना रिजिजू ने विपक्ष के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले वे चर्चा की मांग करते हैं और फिर सदन में शोर-शराबा कर उसे होने नहीं देते। चर्चा करनी है तो सही तरीके से करनी होगी। सरकार जवाब देने को तैयार है, लेकिन इसे बाधित नहीं किया जा सकता, उन्होंने जोड़ा।
भारी शोर के बीच पटल पर रखे गए विधेयक विपक्ष के हंगामे के बावजूद पीठासीन सभापति संध्या राय ने आवश्यक कामकाज जारी रखा। विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने हंगामे के बीच ही अपने संबंधित विधेयकों को पटल पर रखा। गृह मंत्रालय से जुड़े कुछ विधेयक भी पेश किए गए, जिस दौरान विपक्ष लगातार गृह मंत्री कहां हैं? के नारे लगाता रहा।
रेणुका चौधरी का अलग अंदाज इस बीच, कांग्रेसी सांसद रेणुका चौधरी ने नए विवाद को जन्म दिया। वे संसद में मोदिया बिंद लिखा चश्मा पहनकर पहुंचीं। जब उनसे इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह चश्मा अंधभक्तों के इलाज के लिए है।
सदन में गतिरोध अभी भी जारी है। विपक्ष अपनी मांग पर अडिग है, जबकि सरकार का कहना है कि चर्चा बिना शोर-शराबे के ही संभव है।
#WATCH | Delhi | On parliamentary deadlock, Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, The offer made by the government is very clear that it is ready to have a full and detailed discussion on students movement and activities related to it. My only point made to… pic.twitter.com/w5BqeQotrn
— ANI (@ANI) August 10, 2026
नरेंद्र नाम से ही चिढ़ गया था पाकिस्तानी बॉक्सर, पीएम मोदी के सामने खुला कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट का मजेदार राज़
क्या Best Before के बाद खाना जहर बन जाता है? FSSAI ने दूर किया बड़ा कन्फ्यूजन
भारी बारिश का अलर्ट: 15 अगस्त तक इन राज्यों में भीगेंगे आप, बिहार-झारखंड में बिगड़ेगा मौसम
LPG ई-केवाईसी अलर्ट: 16 अगस्त से पहले निपटा लें यह काम, वरना महंगा पड़ेगा सिलेंडर!
भारत-चीन की दोस्ती बनी तो बेअसर होगा ट्रंप का टैरिफ: जिम ओ नील
शुभमन गिल फिट, पहले टेस्ट में खेलेंगे; टीम इंडिया के खेमे से आई बड़ी खुशखबरी
गोल्ड मेडल जीतकर भी फूट-फूटकर क्यों रोईं मीराबाई चानू? PM मोदी को बताया वो दर्द जो आज भी ताजा है
शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा? पेट्रोल में एथेनॉल को लेकर BJP सांसद का विवादित बयान
कटोरी पलटने पर भी नहीं गिरेगी दही! घर पर ऐसे जमाएं बाजार जैसी गाढ़ी और मलाईदार दही
बागपत की संवेदनशील डीएम अस्मिता लाल: कांवड़ यात्रा पर बरसाए फूल, मरणोपरांत नेत्रदान का लिया संकल्प