अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर रीवा के BJP सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण का विरोध करने वालों पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए तीखा तंज कसा है।
मंच से किया विवादित सवाल रीवा-कोलकाता-भोपाल फ्लाइट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एथेनॉल मिश्रण और गाड़ियों को होने वाले नुकसान पर चर्चा छिड़ी। इस पर सांसद जनार्दन मिश्रा आपा खो बैठे और विरोधियों से सवाल किया, क्या तुम्हारे बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल आएगा? उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आयात निर्भरता का दिया गणित सांसद ने एथेनॉल मिश्रण का बचाव करते हुए देश की आर्थिक स्थिति का हवाला दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपनी खपत का केवल 20 फीसदी तेल ही खुद उत्पादित करता है, जबकि 80 फीसदी के लिए हमें विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी संघर्षों और आपूर्ति में बाधाओं के बीच देश की आत्मनिर्भरता के लिए एथेनॉल मिलाना एक अनिवार्य कदम है।
नुकसान की बात को बताया अफवाह गाड़ियों के इंजन खराब होने की चर्चाओं को सांसद ने सिरे से खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों और मैकेनिकों के अनुसार, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों को कोई नुकसान नहीं होता है। उन्होंने इन दावों को महज एक अफवाह करार दिया है।
गरमाया सियासी पारा सांसद के इस तल्ख बयान के बाद राज्य की राजनीति में हंगामा मच गया है। विपक्षी दल इसे आम जनता का अपमान बता रहे हैं। जहां एक तरफ सांसद अपने तर्क पर अडिग हैं, वहीं अब देखना यह होगा कि इस बयान को लेकर पार्टी नेतृत्व क्या रुख अपनाता है।
*Rewa, Madhya Pradesh: BJP MP Janardan Mishra says, ...India produces 20 per cent of its oil domestically, while 80 per cent has been sourced from abroad. On top of that, there is a conflict going on at present, the Strait of Hormuz is closed, and the Houthis have also blocked… pic.twitter.com/kLOg8BKTiS
— IANS (@ians_india) August 9, 2026
CPL 2026: सुनील नरेन की जादुई फिरकी, 24 में से 21 गेंदें डाली डॉट, बल्लेबाजों के लिए पहली पहेली
कल फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: दिल्ली-यूपी समेत 16 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
देशभर के 16 राज्यों में हाई अलर्ट : मॉनसून का रौद्र रूप, अगले 24 घंटे सबसे भारी
गंभीर का मास्टरस्ट्रोक: अंत में उतरे मोहम्मद सिराज, लगातार तीन छक्के जड़कर भारत को दिलाई जीत
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी की पाती : इसे बताया समरसता का महापर्व, कांवड़ियों से की खास अपील
अलविदा भारत... चीन में मिलेंगे : अरुणाचल के युवक का वायरल वीडियो, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
रांची में छात्रों का महासंग्राम : 98% मांगें मानीं फिर भी क्यों नहीं थमा JPSC-JSSC का विरोध?
वॉर्मअप मैच में मोहम्मद सिराज का बल्लेबाज अवतार, आखिरी ओवर में तीन छक्कों से पलटी बाजी
JPSC-JSSC विवाद: विधानसभा घेराव से पहले रांची में हाई अलर्ट, धारा 163 लागू; आंदोलन पर टिकीं नजरें
क्या आम्रपाली दुबे ने रानी चटर्जी से बोला झूठ? भोजपुरी बवाल में काजल राघवानी ने खोली पोल