झारखंड की राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ चल रहा छात्रों का आंदोलन 16वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई तीसरे दौर की 5 घंटे लंबी वार्ता बिना किसी समाधान के खत्म हो गई।
वार्ता में कहां फंसा पेंच? सरकार का कहना है कि उसने 14वीं JPSC PT और एसीएफ परीक्षा रद्द करने समेत छात्रों की 98 प्रतिशत मांगें मान ली हैं। हालांकि, छात्र JSSC-CGL परीक्षा रद्दीकरण और पूरी प्रक्रिया की सीबीआई जांच पर अड़े हैं। सरकार का तर्क है कि मामला कोर्ट में होने के कारण सीबीआई जांच संभव नहीं है, जिसके बदले उन्होंने ईडी जांच और फास्ट-ट्रैक कोर्ट का विकल्प दिया है, जिसे छात्रों ने सिरे से नकार दिया है।
JPSC में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल आंदोलन के दबाव के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में हलचल तेज है। आयोग के तीन सदस्यों—डॉ. अजीता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद—ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने इन इस्तीफों को तुरंत मंजूर भी कर लिया है। गौरतलब है कि सीआईडी ने इन सदस्यों को धांधली के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था। अध्यक्ष के बाद अब इन सदस्यों के हटने से JPSC का शीर्ष ढांचा खाली हो चुका है।
सड़कों पर फिर उबाल, विधानसभा मार्च की तैयारी वार्ता विफल होने के बाद छात्रों ने सोमवार को विधानसभा मार्च का ऐलान किया है। हजारों की संख्या में अभ्यर्थी मोराबादी मैदान और पुरानी विधानसभा के पास जमा हो रहे हैं। वहीं, मंच पर पिछले कई दिनों से आमरण अनशन कर रहे 6 छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी है।
प्रशासन सख्त, लागू धारा 163 छात्रों के तेवर देखते हुए जिला प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी है। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट किया है कि समाधान बातचीत से निकलेगा, लाठी या बंदूक से नहीं। फिलहाल, राजधानी में तनाव बरकरार है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
*#WATCH | JPSC-JSCC aspirants protest | Ranchi, Jharkhand: On the resignations of 3 JPSC members, a protestor, Manish Kumar, says, Things are proceeding in the right direction. The government is under pressure. The resignation regarding the JPSC represents a victory of truth for… pic.twitter.com/aW2YVQkr59
— ANI (@ANI) August 9, 2026
तीन गेंद, तीन छक्के और मैच खत्म! मोहम्मद सिराज बने टीम इंडिया के फिनिशर
टीम इंडिया में सरफराज खान की वापसी, दलीप ट्रॉफी से हुए बाहर; जानें क्या है बड़ी वजह
क्या Best Before के बाद खाना जहर बन जाता है? FSSAI ने दूर किया बड़ा कन्फ्यूजन
IND vs SL: टेस्ट क्रिकेट में कौन है असली किंग ? जानिए हेड-टू-हेड के चौंकाने वाले आंकड़े
रांची विधानसभा घेराव: पहली बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े छात्र, भारी बवाल जारी
झारखंड में छात्र बनाम सरकार: विधानसभा घेराव से गूंजी रांची, CGL परीक्षा रद्द करने पर अड़ा पेंच
शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा? : एथेनॉल विरोधियों पर भड़के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा
यह वीडियो लंबे समय तक याद रहेगा : लवलीना बोरगोहेन की देशभक्ति पर फिदा हुए पीएम मोदी
मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है : पाकिस्तानी बॉक्सर के बयान पर भारतीय एथलीट का बड़ा खुलासा
10 विकेट नहीं, ये विकेट है कुंबले के दिल के सबसे करीब