रांची: झारखंड में परीक्षाओं में कथित धांधली और भ्रष्टाचार को लेकर छात्रों का गुस्सा उफान पर है। आज (10 अगस्त) हजारों की संख्या में छात्रों ने रांची में विधानसभा घेराव का ऐलान किया, जिसके बाद राजधानी की सड़कें प्रदर्शन का केंद्र बन गई हैं। छात्र पहली बैरिकेडिंग को तोड़कर विधानसभा की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ रहे छात्र प्रदर्शनकारी छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से होते हुए नई विधानसभा की ओर कूच कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग कर रहा है और कई जगहों पर छात्रों को डिटेन किया गया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि छात्रों को रोका नहीं जा रहा है, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। फिलहाल विधानसभा के आसपास धारा 163 लागू कर दी गई है।
प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी सुरक्षाबल 17 दिनों से चल रहे इस आंदोलन का आज सबसे अहम दिन है। राज्य के सुदूर जिलों से छात्र ट्रेन और बसों के जरिए रांची पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने शहर की सीमाओं और प्रमुख रास्तों पर कड़ी चेकिंग लगा दी है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इसके बावजूद, बड़ी संख्या में छात्र जगन्नाथपुर थाना के पास स्थित मैदान में एकजुट होकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं।
16 दिनों से जारी है आंदोलन छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें अभी तक अधूरी हैं। सरकार के साथ कई दौर की वार्ता विफल रहने के बाद छात्रों ने विधानसभा घेराव का यह बड़ा कदम उठाया है। नाराज छात्रों का तर्क है कि राज्य में कोई भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित नहीं हो रही है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में है।
ED की रडार पर पैसे का खेल प्रदर्शन के बीच, जेपीएससी (JPSC) धांधली का मामला गंभीर मोड़ ले चुका है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस पूरे प्रकरण में मनी ट्रेल की जांच कर रही है। जांच की मुख्य धुरी यह है कि परीक्षा में धांधली के जरिए कितना पैसा जुटाया गया और वह किन खातों या संपत्तियों में निवेश किया गया।
ED अब आरोपियों, बिचौलियों और संदिग्ध अधिकारियों के बैंक ट्रांजैक्शन, यूपीआई (UPI) हिस्ट्री और ओएमआर शीट से छेड़छाड़ के एंगल की गहन पड़ताल कर रही है। परीक्षा कराने वाली एजेंसियों के कॉन्ट्रैक्ट और संदिग्ध संपत्ति के लेनदेन को भी जांच के दायरे में लिया गया है।
*🔴#BREAKING | विधानसभा घेराव के लिए छात्रों की तैयारी पूरी, दूर-दराज जिलों से रांची पहुंच रहे स्टूडेंट#JPSCProtest #Ranchi #StudentProtest #ED | @ranjanasingh95 pic.twitter.com/VyPhJIDQst
— NDTV India (@ndtvindia) August 10, 2026
सहरसा में कोहराम: पूजा का प्रसाद बना मुसीबत, 100 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार
10 विकेट नहीं, ये विकेट है कुंबले के दिल के सबसे करीब
हट जाओ, वरना कूद जाऊंगा : पुलिस को देखते ही टावर पर चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, फिल्मी अंदाज में हुआ फरार
बोल मैं शेर हूं : E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का पीएम मोदी पर तंज, चुटकुले के जरिए साधा निशाना
उन्नाव में तालिबानी फरमान: मोबाइल चोरी के शक में युवक का सिर मुंडवाकर पहनाई चप्पलों की माला
Goodbye India... अब चीन में दिखूंगा : अरुणाचल के युवक का वायरल वीडियो, सीमा विवाद पर मचा हड़कंप
पीएम मोदी के सामने बॉक्सर नरेंदर ने सुनाया मजेदार किस्सा, पाकिस्तानी खिलाड़ी का दर्द सुनकर ठहाके लगाते रहे प्रधानमंत्री
खतरों के खिलाड़ी 15: पहले ही हफ्ते बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह, फैंस ने की वापसी की मांग
JPSC में बड़ा भूचाल: तीन सदस्यों का इस्तीफा, सरकार और छात्रों के बीच सुलह की कोशिशें अटकीं
नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है : पाकिस्तानी बॉक्सर के इस बयान पर PM मोदी भी नहीं रोक पाए हंसी