सहरसा, बिहार: जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड स्थित सरदिहा गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान परोसा गया प्रसाद लोगों के लिए आफत बन गया। गुरुवार को आयोजित पूजा के बाद गांव के 100 से अधिक लोग अचानक बीमार पड़ गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
अचानक बिगड़ी लोगों की तबीयत गांव के वार्ड नंबर 8 और 9 में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि पूजा में शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने के कुछ ही घंटे बाद बच्चों और बड़ों को उल्टी, दस्त और तेज बुखार की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या बढ़ती चली गई।
150 तक पहुंच सकता है आंकड़ा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अब तक 100 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन स्थानीय पंचायत समिति सदस्य राहुल सिंह का दावा है कि बीमार लोगों की वास्तविक संख्या 150 से 200 के बीच हो सकती है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें गांव में डेरा डाले हुए हैं।
इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज आशीष कुमार ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। अधिकांश मरीजों का इलाज गांव में ही किया जा रहा है। हालांकि, जो बच्चे या बुजुर्ग गंभीर रूप से बीमार हैं, उन्हें बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
प्रसाद या संक्रमण? जांच जारी सिविल सर्जन राज नारायण प्रसाद ने बताया कि बीमारी का मुख्य कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि ग्रामीण इसे प्रसाद से जुड़ी फूड पॉइजनिंग मान रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि तबीयत खराब होने के पीछे दूषित भोजन का कारण है या कोई अन्य संक्रमण।
तेजी से सुधर रही स्थिति मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों का उपचार जारी है और कई लोगों की हालत में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।
*#WATCH सहरसा(बिहार): सत्यनारायण पूजा के बाद सरडीहा गांव में 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2026
सिविल सर्जन राज नारायण प्रसाद ने बताया, लगभग 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़े थे। इन्हें उल्टी, दस्त और बुखार की समस्या हो रही है। इलाज किया जा रहा है। 1-2 बच्चों को ज्यादा समस्या है उन्हें… pic.twitter.com/I2SmPuhj0b
टीम इंडिया ने 4 विकेट बाकी रहते क्यों घोषित की पारी? वॉर्म-अप मैच में छिपी है बड़ी रणनीति
इलाज या मजाक? बिहार के अस्पताल में टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ता
खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता : ममता बनर्जी के काफिले पर जानलेवा हमला, बंगाल में मचा हड़कंप
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का बड़ा बदलाव: साई सुदर्शन बाहर, सरफराज खान की तूफानी वापसी
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला: गाड़ी पर फेंके पत्थर और जूते, मची अफरा-तफरी
वार्म-अप मैच में फिसड्डी साबित हुए टीम इंडिया के ये 3 गेंदबाज, विकेट के लिए तरसे और लुटाए खूब रन
जो खेलेगा, वो खिलेगा : पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ विजेताओं के साथ मनाया जीत का जश्न
जीत के बाद भी क्यों जारी रहा IND vs SL वॉर्म-अप मैच? सिराज के तूफानी छक्कों के बावजूद आखिर क्यों नहीं थमा खेल
1 डॉलर में मिल रहा 125 साल पुराना आलीशान बंगला, लेकिन साथ में है एक महंगी शर्त
मिचेल स्टार्क की नजरें इतिहास पर: वॉर्न और मैक्ग्रा के एलीट क्लब में शामिल होने के करीब!