ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले एथलीटों का आज 9 अगस्त को 7 लोक कल्याण मार्ग पर विशेष सम्मान हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
जो खेलेगा, वो खिलेगा का मंत्र प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ एक खास रील अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की। इस दौरान उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, जो खेलेगा वो खिलेगा। पीएम ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे हमेशा भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और उनके लिए भारत माता की जय का उद्घोष करें।
ऐतिहासिक प्रदर्शन की कहानी ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए स्वर्णिम रहे। भारत ने कुल 39 मेडल (13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज) जीते और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय दल ने इस बार कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए, जिसमें मुक्केबाजी में पहली बार 7 गोल्ड मेडल जीतना शामिल है।
बॉक्सिंग और जूडो में दिखा दम बॉक्सिंग में भारत का वर्चस्व रहा, जहां खिलाड़ियों ने कुल 10 मेडल झटके। वहीं, जूडो में भारत का प्रदर्शन यादगार रहा। अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में देश को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाए।
पदक तालिका पर एक नजर:
गुलवीर सिंह इस सीजन में 10,000 मीटर और 5,000 मीटर दौड़ में दो व्यक्तिगत मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले इकलौते भारतीय ट्रैक खिलाड़ी बने। इन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन आने वाले समय में देश के खेल भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा करता है।
#WATCH | Delhi: In his reel with the Indian athletes who won medals at the Commonwealth Games 2026, Prime Minister Narendra Modi says, Jo khelega woh khilega. Always cheer for Bharat...
— ANI (@ANI) August 9, 2026
(Source: Narendra Modi/ X ) https://t.co/0V33lAHuU4 pic.twitter.com/vfFPUUwwlG
भोपाल: बारिश में भीगा तिरंगे का रंग, मुख्यमंत्री की बुलेट सवारी और बच्चों का दिखा जोश
श्रीलंका दौरे के लिए तैयार टीम इंडिया: शतकवीर देवदत्त पडिक्कल ने बताया वॉर्म-अप मैच का महत्व
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी: कप्तान शुभमन गिल की दमदार वापसी!
मोहम्मद सिराज का तूफानी अंदाज: अभ्यास मैच की आखिरी ओवर में जड़े लगातार तीन छक्के, भारत की शानदार जीत
क्या रद्द होगी 14वीं JPSC परीक्षा? सरकार और छात्रों के बीच हाई-लेवल बातचीत शुरू
मथुरा में कारसेवा का शंखनाद: मंदिर निर्माण के संकल्प के बीच आश्रम से रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ गुलाबी पत्थर
बारामती एयरपोर्ट बना हादसों का अड्डा: ट्रेनिंग के दौरान फिर क्रैश हुआ विमान, बाल-बाल बची जान
जो खेलेगा, वो खिलेगा : पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, सराहा शानदार प्रदर्शन
हट जाओ, वरना कूद जाऊंगा : पुलिस को देखते ही टावर पर चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, फिल्मी अंदाज में हुआ फरार
बाढ़ में फंसा चूहा, चप्पल बनी लाइफबोट : वीडियो देख लोग बोले- क्या जुगाड़ है!